Search KhabarFast

Press ESC to close

Punjab Civic Polls: नगर निगम और नगर पंचायत चुनावों में AAP की प्रचंड जीत, CM ने जनता का जताया आभार

Punjab Civic Polls: नगर निगम और नगर पंचायत चुनावों में AAP की प्रचंड जीत, CM ने जनता का जताया आभार

Punjab Civic Polls: पंजाब के नगर निगम और नगर पंचायत चुनावों में आम आदमी पार्टी ने प्रंचड जीत दर्ज की है। जिसके बाद राज्य के मुख्यमंत्री ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर जनता का धन्यवाद किया। उन्होंने कहा कि पंजाबियों ने एक बार फिर 'आप आदमी पार्टी सरकार' के कामों पर अपनी मुहर लगा दी है। विधानसभा, लोकसभा, पंचायत चुनावों और अब नगर निगम तथा नगर पंचायत चुनावों में भी आम आदमी पार्टी ने ज़बरदस्त जीत हासिल की है। हमारे उम्मीदवारों ने 90% से ज़्यादा नगर परिषदों में जीत दर्ज की है।

विपक्ष पर निशाना साधते हुए भगवंत मान ने कहा कि विपक्षी पार्टियों (कांग्रेस, अकाली दल और BJP) के कुल वोटों को मिला भी लिया जाए, तो भी वे 'AAP' के स्तर तक नहीं पहुंच पाते। BJP फिसलकर पांचवें स्थान पर पहुंच गई है। यह जीत लोगों को दी जा रही मुफ़्त बिजली, आम आदमी क्लीनिक, अच्छे स्कूलों और पारदर्शी नौकरियों की जीत है। जीतने वाले सभी उम्मीदवारों और पार्टी के स्वयंसेवकों को हार्दिक बधाई। अब कोई भेदभाव नहीं होगा; हर शहर, कस्बे और गाँव में समान विकास होगा। हम सकारात्मक और विकास-उन्मुख राजनीति करते हैं।

मैं पंजाब की जनता को अपनी हार्दिक बधाई देना चाहता हूं- सीएम मान

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा, "मैं पंजाब की जनता को अपनी हार्दिक बधाई देना चाहता हूं। उन्होंने नफ़रत की राजनीति को नकार दिया है और इसके बजाय विकास के पक्ष में एक ज़ोरदार जनादेश दिया है। मैं उन पार्टियों को नकारने के लिए उन्हें बधाई देना चाहता हूं जो लोगों को धर्म या जाति के आधार पर बांटना चाहती हैं और AAP के धर्मनिरपेक्ष प्रशासन को मान्यता देने के लिए भी दी गई है।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

Haryana Weather Update: अगले 3 घंटों में हरियाणा के कई जिलों में तेज आंधी-बारिश का अलर्ट, IMD ने जारी की चेतावनी

Haryana Weather Update: हरियाणा में एक बार फिर मौसम का मिजाज बदलने वाला है। इसको लेकर मौसम विभाग ने अलर्ट भी जारी कर दिया है। चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय हिसार और भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) की ओर से जारी ताजा अल्पअवधि मौसम पूर्वानुमान के अनुसार राज्य के कई जिलों में अगले तीन घंटों के दौरान तेज धूल भरी हवाएं, गरज-चमक और बारिश होने की संभावना जताई गई है।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast