Search KhabarFast

Press ESC to close

अहमदाबाद प्लेन क्रैश के बाद DGCA का बड़ा फैसला, बोइंग ड्रिमलाइनर विमानों की होगी जांच

अहमदाबाद प्लेन क्रैश के बाद DGCA का बड़ा फैसला, बोइंग ड्रिमलाइनर विमानों की होगी जांच

Boeing Dreamliner Jets: अहमदाबाद प्लेन क्रैश ने दुनिया को झकझोर कर रख दिया। इस हादसे में करीब 265 लोग मारे गए। वहीं, अभी कई लोग अस्पताल में जिंदगी की जंग लड़ रहे हैं। इस बीच नागर विमानन महानिदेशालय यानी DGCA ने बड़ा फैसला लिया है। DGCA ने एयर इंडिया को बोइंग ड्रिमलाइनर विमानों की जांच का आदेश दिया है। साथ ही DGCA ने कहा है कि एयर इंडिया 15 जून की मध्यरात्रि से भारत से उड़ान भरने से पहले एक बार की विशेष जांच प्रक्रिया को अनिवार्य रूप से लागू करे। यानी उड़ान से पहले एयर इंडिया के बोइंग ड्रिमलाइनर विमानों के जिसमें फ्यूल पैरामीटर मॉनिटरिंग, कैबिन एयर कंप्रेसर सिस्टम, इलेक्ट्रॉनिक इंजन कंट्रोल टेस्ट, इंजन फ्यूल एक्टुएटर ऑपरेशन, ऑयल सिस्टम और हाइड्रोलिक सिस्टम की जांच अनिवार्य होगी।

टेकऑफ को लेकर खास निर्देश

इसके अलावा टेक-ऑफ पैरामीटर्स की भी समीक्षा जाएगी। DGCA के आदेश के अनुसार, फ्लाइट कंट्रोल इंस्पेक्शन को ट्रांजिट निरिक्षण में जोड़ा जाने और इस प्रक्रिया को अगले आदेश तक जारी रखी जाएगी। साथ ही पिछले 15 दिनों में बोइंग ड्रिमलाइनर विमानों में आ रहे बार-बार खराबियों की समिक्षा की जाएगी और उनसे जुड़े सभी मेंटेनेंस कार्यों को भी जल्दी निपाटने के आदेश दिए गए हैं। DGCA ने ये सभी आदेश एयर इंडिया की सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत करने के उद्देश्य से दिया है, जिससे भविष्य में इस तरह की घटनाओं को रोका जा सके।  

बोइंग के विमानों में पहले भी आई खराबी

गौरतलब है कि बोइंग की ड्रिमलाइनर विमानों को लेकर पहले भी शिकायत आई थी। जिसके कारण उसे तीन महीने के लिए बैन भी किया गया था। हालांकि, सुधार के बाद बोइंग से प्रतिबंध हटा लिया गया। इसके बावजूद समय-समय पर ड्रिमलाइनर में गंभीर खराबी देखने को मिली। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, बोइंग के इस विमान की छोटी-बड़ी कुल 171 घटनाएं सामने आई हैं। बोइंग विमान दुनिया भर में लगभग 6,000 दुर्घटनाओं में शामिल रहे हैं। इसमें 415 घातक थीं और 9,000 से अधिक लोगों की मृत्यु हुई है।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

चार धाम यात्रा शुरू...श्रद्धालुओं में दिखा उत्साह, प्रशासन पूरी तरह तैयार

रविवार, 19 अप्रैल से चार धाम यात्रा की शुरुआत हो चुकी है। इस दिन यमुनोत्री और गंगोत्री धाम के कपाट श्रद्धालुओं के लिए खोल दिए जाएंगे। इसके बाद केदारनाथ धाम 22 अप्रैल को और बद्रीनाथ धाम 23 अप्रैल को खुलेगा।

Aaj Ka Mausam: बदलते मौसम ने बढ़ाई चिंता, दिल्ली में गर्मी और बंगाल में बारिश का अलर्ट; यहां देखें देशभर का वेदर अपडेट

IMD Weather Update: दिल्ली में अगले कुछ दिनों में तापमान में 3-5 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी होने की संभावना है, जबकि पश्चिम बंगाल में भारी बारिश और ओलावृष्टि का अलर्ट जारी किया गया है। भारतीय मौसम विभाग (IMD) के ताजा अपडेट के अनुसार, उत्तर-पश्चिम भारत में गर्मी बढ़ रही है, वहीं पूर्वी और उत्तर-पूर्वी हिस्सों में अस्थिर मौसम बना हुआ है।

मिडिल ईस्ट की टेंशन ने थामी एलपीजी की गति, खपत में रिकॉर्ड गिरावट की गई दर्ज

LPG Cylinder:मार्च में एलपीजी की खपत में भारी कमी दर्ज की गई है। इसकी सबसे बड़ी वजह मिडिल ईस्ट टेंशन है। जिसकी वजह से सप्लाई में रुकावटे आई है। जिससे घरेलू रसोई और कमर्शियल दोनों के यूजर्स के लिए गैस की आपूर्ति पर असर पड़ा।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast
ताज़ा खबरों के लिए नोटिफिकेशन चालू करें