Delhi Weather: 70 KM की स्पीड से चलेंगी हवाएं, गरज-चमक के साथ बारिश, दिल्ली में आज ऑरेंज अर्लट जारी

Delhi Weather: 70 KM की स्पीड से चलेंगी हवाएं, गरज-चमक के साथ बारिश, दिल्ली में आज ऑरेंज अर्लट जारी

Delhi Weather Update: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में मौसम ने एक बार फिर करवट ली है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने शुक्रवार, 30 मई 2025 को दिल्ली और एनसीआर क्षेत्र के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग के अनुसार, दिल्ली में आज तेज हवाएं 70 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चल सकती हैं। जिनके साथ गरज-चमक और मध्यम बारिश की संभावना है। यह मौसमी बदलाव दिल्लीवासियों को भीषण गर्मी से राहत तो देगा ही लेकिन सतर्कता बरतने की भी जरूरत है।
 
मौसम का ताजा अपडेट
मौसम विभाग के अनुसार एक पश्चिमी विक्षोभ (Western Disturbance) के प्रभाव से दिल्ली-एनसीआर में गुरुवार शाम से ही मौसम में बदलाव देखा गया। गुरुवार को कई इलाकों में हल्की बारिश और तेज हवाओं ने दस्तक दी। जिससे तापमान में कमी आई। शुक्रवार को भी दिल्ली में बादल छाए रहेंगे। और शाम तक तूफानी हवाओं के साथ बारिश की संभावना है। IMD के वैज्ञानिक अखिल श्रीवास्तव ने बताया कि "उत्तर-पश्चिम भारत विशेष रूप से पंजाब, हरियाणा और दिल्ली में गरज-चमक के साथ बारिश और तेज हवाएं चलने की संभावना है। दिल्ली में 60-70 किमी/घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं, जिसके कारण धूल भरी आंधी भी देखी जा सकती है।"
 
तापमान और हवाओं का हाल
शुक्रवार को दिल्ली का न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की उम्मीद है। हवा की दिशा मुख्य रूप से उत्तर-पश्चिम होगी और हवा की गति 20 किमी/घंटे से बढ़कर 70 किमी/घंटे तक हो सकती है। इससे दिल्ली के कई हिस्सों में धूल भरी आंधी और बिजली गिरने की आशंका है। मौसम विभाग ने लोगों से सावधानी बरतने और अनावश्यक यात्रा से बचने की सलाह दी है।
 
प्रभाव और सावधानियां
तेज हवाओं और बारिश के कारण दिल्ली में कई तरह की समस्याएं हो सकती हैं। पहले भी हुई भारी बारिश ने दिल्ली-एनसीआर में जलभराव, उड़ान में देरी और बिजली आपूर्ति में रुकावट जैसी समस्याएं पैदा कर चुकी हैं। इस बार भी उड़ानों पर असर पड़ सकता है और सड़कों पर जलभराव की स्थिति बन सकती है। मौसम विभाग ने लोगों से सलाह दी है कि वे पेड़ों के नीचे खड़े होने, बिजली के खंभों से दूर रहने और सुरक्षित स्थानों पर रहने की कोशिश करें।
 
मॉनसून की स्थिति
IMD के अनुसार दक्षिण-पश्चिम मॉनसून इस साल समय से पहले केरल और मुंबई पहुंच चुका है। जबकि दिल्ली में मॉनसून के आगमन की तारीख अभी तय नहीं है। लेकिन मई के अंत तक हल्की बारिश और बादल छाए रहने की उम्मीद है। दिल्लीवासियों को आज मौसम के मिजाज को देखते हुए सतर्क रहने की जरूरत है। तेज हवाओं और बारिश से राहत तो मिलेगी लेकिन सावधानी भी जरूरी है। मौसम विभाग की चेतावनी को गंभीरता से लेते हुए सभी को सुरक्षित रहने की जरूरत है।

Leave a comment