Weather Update: दिल्ली में बदला मौसम का मिजाज, तपती धूप के बीच बारिश से मिली राहत

Weather Update: दिल्ली में बदला मौसम का मिजाज, तपती धूप के बीच बारिश से मिली राहत

Delhi Weather Update: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में मई में मौसम ने अचानक करवट ली। भीषण गर्मी और तपती धूप से जूझ रहे दिल्लीवासियों को आज हल्की बारिश से राहत मिली। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) की मानें तो मैसम में यह बदलाव एक पश्चिमी विक्षोभ और स्थानीय मौसमी कारकों के चलते हुए हैं।

दिल्ली का मौसम बदला

पिछले कुछ दिनों से दिल्ली का तापमान 38-41डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज किया गया है। बढ़ते हुए तापमान की वजह से लोगों का हाल बेहाल है। लेकिन 13मई को दोपहर के बाद आसमान में बादल छाए। इतना ही नहीं, कई इलाकों में तेज़ हवाओं के साथ हल्की बारिश भी हुई। बारिश भले ही हल्की रही, लेकिन इसने गर्मी से परेशान लोगों को राहत दी। मौसम विभाग ने बताया कि यह बदलाव पश्चिमी विक्षोभ के कारण हुआ है, जो उत्तर-पश्चिम भारत में सक्रिय है। 

दिल्ली के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी

मौसम विभाग ने दिल्ली और एनसीआर के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। जिसमें अगले 24घंटों में हल्की बारिश, गरज के साथ बौछारें, और 30-40किमी/घंटा की रफ्तार से हवाएं चलने की संभावना जताई गई है। IMD ने चेतावनी दी है कि अगले कुछ दिनों तक उत्तर भारत में मौसम में कुछ हद तक बदलाव देखने को मिल सकते है।

मॉनसून का समय से पहले आगमन

IMD ने 10मई को अपने पूर्वानुमान में कहा कि अनुकूल मौसमी परिस्थितियों के कारण दक्षिण-पश्चिम मॉनसून इस बार जल्दी सक्रिय होगा। आमतौर पर मॉनसून 1जून को केरल में दस्तक देता है, लेकिन इस बार मॉनसून का आगमन समय से पहले होगा। बंगाल की खाड़ी में नमी युक्त हवाओं का प्रवाह और पश्चिमी विक्षोभ की गतिविधियां इस जल्दी आगमन का कारण हैं।

मॉनसून की शुरुआत दक्षिण अंडमान सागर और निकोबार द्वीप समूह में पहले ही हो चुकी है। 13 मई को IMD ने पुष्टि की कि मॉनसून बंगाल की खाड़ी के दक्षिणी हिस्सों, अंडमान सागर और उत्तरी अंडमान सागर के कुछ हिस्सों में आगे बढ़ गया है। यह प्री-मॉनसून गतिविधियों का संकेत है, जो जल्द ही केरल और दक्षिण भारत के अन्य हिस्सों में बारिश लाएगा।

Leave a comment