Search KhabarFast

Press ESC to close

DELHI NEWS: सुल्तानपुरी में तेज धारदार हथियार से युवक की बेहरमी से हत्या, इलाके में दहशत का माहौल

DELHI NEWS: सुल्तानपुरी में तेज धारदार हथियार से युवक की बेहरमी से हत्या, इलाके में दहशत का माहौल

Delhi Crime: राजधानी दिल्ली के सुल्तानपुरी इलाके में धारदार हथियार से युवक की हत्या कर दी। घटना को अंजाम देकर आरोपी मौके से फरार हो गए। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। साथ ही इस घटना की जांच में जुटी गई और आरोपियों की पहचान कर तालाश में जुट गई। घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है। परिवार में मातम पसरा हुआ है।  

जानकारी के मुताबिक, सुल्तानपुरी के एबी ब्लॉक में सुमित अपने माता-पिता के साथ रहता था। उसकी उम्र करीब 20 साल की थी। बेटे की मौत पर पिता ने पुलिस को बताया कि उन्होंने घर पर एक छोटा-सा कार्यक्रम रखा था। जिसमें सुमित ने अपने दोस्तों के लिए खाना बनवाया था। लेकिन उसके दोस्त घर नहीं पहुंचे, फिर सुमित उनके लिए खाना लेकर गया था। लेकिन उसके बाद देर रात तक वह घर नहीं पहुंचा। उसके बाद उसकी तालाश शुरू की गई। तब पता चला कि एबी ब्लॉक स्थित नमोकार अस्पताल के उसके बेटे का शव खून से लथपथ मिला। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

जांच में जुटी पुलिस

पुलिस के मुताबिक, आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर लिया गया है। शुरुआती जांच में पता चला कि आपसी रंजिश की वजह से हत्या की गई है। पकड़े गए दोनों नाबालिगों से पूछताछ जारी है।

 

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

मुंबई का आजीबोगरीब मामला, 36 साल पहले अंपयार पर बैट से किया था हमला; आरोपी अब हुआ गिरफ्तार

Maharashtra News: मुंबई से एक हैरान करने वाला आजीबोगरीब मामला सामने आया है। यहां 1990 से फरार चल रहे एक आरोपी को पुलिस ने दबोचा है। जानकारी के अनुसार, क्रिकेट मैच के दौरान विवाद में आरोपी ने अंपायर पर वार किया था। इसके बाद से ही वह फरार हो गया था।

Delhi News: दिल्ली में एनकाउंटर! क्राइम ब्रांच और बदमाश के बीच ताबड़तोड़ फायरिंग, हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार

Delhi Encounter: दिल्ली में अपराध के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी है। अधिकारियों के मुताबिक, सोमवार रात दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच और एक हिस्ट्रीशीटर के बीच मुठभेड़ हो गई। दोनों तरफ से कई राउंड फायरिंग हुई, जिसके बाद पुलिस टीम ने मेरठ निवासी आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार, ऑपरेशन के दौरान आरोपी को गोली नहीं लगी और मुठभेड़ में किसी पुलिसकर्मी या आम नागरिक के घायल होने की सूचना नहीं है।

न्यूयॉर्क में भारतीय युवक को गोलियों से भूना, बहस के बाद फायरिंग कर की हत्या

Firing In America:अमेरिका के न्यूयॉर्क में एक बार फिर बड़ी वारदात को अंजाम दिया गया है। न्यूयॉर्क में भारतीय नागरिक की गोली मारकर हत्या कर दी गई है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार मुताबिक दो लोगों में पहले बहस हुई, जिसके बाद एक शख्स ने दूसरे को गोली मार दी। घटना के बाद आरोपी कार में बैठकर मौके से फरार हो गए।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast