Search KhabarFast

Press ESC to close

HARYANA NEWS: रोहतक में पुलिस-बदमाश मुठभेड़, दो शातिर अपराधियों के पैर में लगी गोली, हत्या के मामले में थे वांछित

HARYANA NEWS: रोहतक में पुलिस-बदमाश मुठभेड़, दो शातिर अपराधियों के पैर में लगी गोली, हत्या के मामले में थे वांछित

Rohtak Encounterहरियाणा के रोहतक में पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में पुलिस ने दो वांछित अपराधियों को घायल अवस्था में गिरफ्तार कर लिया। यह मुठभेड़ CIA-2 टीम और बाइक सवार बदमाशों के बीच गांव कन्हेली से प्रहावर गांव रोड पर हुई। पुलिस के अनुसार, CIA-2 को सूचना मिली थी कि दो बदमाश किसी वारदात को अंजाम देने की फिराक में इलाके में घूम रहे हैं। सूचना के आधार पर पुलिस ने नाका लगाकर बाइक सवार युवकों को रुकने का इशारा किया, लेकिन बदमाशों ने पुलिस पार्टी पर फायरिंग शुरू कर दी।

दोनों ओर से करीब दर्जन भर राउंड फायरिंग हुई। जवाबी कार्रवाई में पुलिस की क्रॉस फायरिंग के दौरान दोनों बदमाशों के पैरों में गोली लगी, जिसके बाद उन्हें काबू कर लिया गया। बदमाशों की पहचान प्रदीप डागर (दिल्ली निवासी) और सोमबीर (गांव मदीना, रोहतक) के रूप में हुई है। दोनों आरोपी 20 फरवरी को हुई  खेड़ीसाध निवासी सत्यवान हत्याकांड में वांछित चल रहे थे।

दो पुलिस कर्मियों की बची जान

इस मुठभेड में दो पुलिस कर्मियों की जान बाल बाल बची है। फायरिंग के दौरान पुलिस के दो जवानों को भी गोली लगी, लेकिन उन्होंने बुलेटप्रूफ जैकेट पहन रखी थी, जिससे उनकी जान बच गई। इन बदमाशो से हथियार और बाइक बरामद की है पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से दो पिस्तौल,कई जिंदा कारतूस एक बाइक बरामद कर कब्जे में ले ली है।

मुठभेड़ के बाद FSL टीम ने मुठभेड़ वाली जगह का देर रात को ही मुआयना किया। मौके पर FSL टीम ने पहुंचकर घटनास्थल का निरीक्षण किया। घायल बदमाशों को रोहतक PGI के ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया है, जहां पुलिस निगरानी में उनका इलाज चल रहा है। CIA 2 इंचार्ज विनोद कुमार कादियान ने सत्यवान हत्याकांड का खुलासा करते हुए बताया कि जांच में सामने आया कि मुख्य आरोपी प्रदीप डागर ने सत्यवान की हत्या की साजिश रची थी।

बदमाशों पर कई अपराधिक मामले दर्ज

20 फरवरी को खरावड़ गांव के पास पानीपत-दिल्ली आउटर बाईपास पर बरेजा कार में GPS लगाकर लोकेशन ट्रैक की गई और फायरिंग कर सत्यवान की हत्या कर दी गई। इसके बाद शव को JLN नहर कन्हेली हेड में फेंक दिया गया था। बताया गया है कि गैंगस्टर सुंदर राठी उर्फ काला राठी ने सोशल मीडिया पर पोस्ट डालकर हत्या की जिम्मेदारी ली थी। यह पुरानी रंजिश हत्या की वजह रही। CIA 2 इंचार्ज के अनुसार, प्रदीप डागर के मामा की हत्या के मामले में सत्यवान को उम्रकैद की सजा हुई थी और वह पैरोल पर बाहर आया हुआ था। इसी पुरानी रंजिश के चलते हत्या की साजिश रची गई। पुलिस ने बताया कि दोनों आरोपियों पर पहले से कई आपराधिक मामले दर्ज हैं और उनसे पूछताछ जारी है।

 

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

अमरावती सेक्स स्कैंडल से मचा हड़कंप, 4 आरोपी गिरफ्तार; SIT कर रही जांच

महाराष्ट्र के अमरावती जिले के परतवाड़ा क्षेत्र में सामने आए सेक्स स्कैंडल ने पूरे इलाके में सनसनी फैला दी है। इस मामले में पुलिस ने तेजी दिखाते हुए अब तक 4 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि 2 अन्य की गिरफ्तारी की प्रक्रिया जारी है।

Delhi Crime News: पैसों के लिए पड़ोसी ने खेला खून का खेल, पिता-पुत्र को उतारा मौत के घाट

Delhi Crime News: राजधानी दिल्ली से एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है, जहां दक्षिण दिल्ली के पॉश इलाके चितरंजन पार्क (CR Park) इलाके में पैसों के विवाद ने खौफनाक मोड़ ले लिया। एक पड़ोसी ने मामूली आर्थिक झगड़े को लेकर ऐसा खूनी खेल खेला कि पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। जानकारी के मुताबिक, आरोपी पड़ोसी का पीड़ित परिवार से लंबे समय से पैसों को लेकर विवाद चल रहा था। इसी रंजिश में आरोपी ने देर रात घर में घुसकर बाप-बेटे पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। हमले में दोनों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई।

UP News: नहीं देखा होगा ऐसा कलयुगी पिता...सोते समय जुड़वां बेटियों का रेत डाला गला, खौफनाक मंजर देख पुलिस भी सन्न

Kanpur Double Murder Case: उत्तर प्रदेश के कानपुर में रविवार तड़के एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जिसने पूरे इलाके को सन्न कर दिया। नौबस्ता थाना क्षेत्र के किदवई नगर स्थित त्रिमूर्ति अपार्टमेंट फेज-2 में एक दवा कारोबारी पिता ने अपनी 11 वर्षीय जुड़वां बेटियों का गला रेतकर निर्मम हत्या कर दी।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast
ताज़ा खबरों के लिए नोटिफिकेशन चालू करें