Search KhabarFast

Press ESC to close

Gold-Silver Price: ग्लोबल तनाव के बीच सोने-चांदी के दामों में उतार-चढ़ाव जारी, देखें 03 मार्च का ताजा भाव

Gold-Silver Price: ग्लोबल तनाव के बीच सोने-चांदी के दामों में उतार-चढ़ाव जारी, देखें 03 मार्च का ताजा भाव

Global Tensions Impact on Gold-Silver: ईरान के साथ बढ़ते युद्ध तनाव और मध्य पूर्व में अमेरिका-इजरायल की सैन्य कार्रवाइयों के कारण वैश्विक बाजारों में सुरक्षित निवेश की मांग तेज हो गई है, जिससे सोने और चांदी की कीमतों में भारी उछाल आया है। आज 3मार्च को सोने की कीमतें रिकॉर्ड स्तरों के करीब पहुंच गई हैं, जबकि चांदी में भी जबरदस्त तेजी देखी जा रही है। पिछले कुछ दिनों में सोने में ₹8,000से ज्यादा की बढ़ोतरी और चांदी में करीब ₹23,000प्रति किलोग्राम की तेजी दर्ज की गई है।

अंतरराष्ट्रीय बाजार में कॉमेक्स (COMEX) पर सोना 1%से ज्यादा चढ़कर $5,366से $5,417प्रति औंस के बीच कारोबार कर रहा है, जो हाल के रिकॉर्ड हाई के आसपास है। तो वहीं, चांदी भी $89-95प्रति औंस के स्तर पर मजबूत दिख रही है। इस भू-राजनीतिक अस्थिरता ने निवेशकों को सोने-चांदी की ओर आकर्षित किया है, क्योंकि ये संपत्तियां युद्ध और मुद्रास्फीति के समय सुरक्षित मानी जाती हैं।

MCX पर सोने-चांदी के फ्यूचर्स

भारतीय बाजार में MCX पर सोने के फ्यूचर्स अप्रैल 2026अनुबंध में 2-3%की तेजी देखी गई, जहां कीमत ₹1,66,000से ₹1,67,000प्रति 10ग्राम के बीच पहुंच गई है। पिछले सत्र में सोना ₹1,66,199पर बंद हुआ था, जो पिछले कुछ दिनों की तुलना में काफी ऊपर है। चांदी के फ्यूचर्स में भी उतार-चढ़ाव के साथ मजबूती है, जहां मार्च अनुबंध ₹2,80,000से ₹2,85,000प्रति किलोग्राम के आसपास ट्रेड कर रहा है।

प्रमुख शहरों में सोने-चांदी के दाम

1. दिल्ली:24K सोना ₹1,61,720से ₹1,80,266प्रति 10ग्राम, 22K सोना  ₹1,48,250 - ₹1,66,073प्रति 10ग्राम, चांदी ₹2,95,000से ₹3,00,898प्रति किलो

2. मुंबई:24K सोना ₹1,62,910से ₹1,73,080प्रति 10ग्राम, 22K सोना लगभग ₹1,55,150से ₹1,58,660प्रति 10ग्राम, चांदी ₹2,95,000से ₹3,00,000प्रति किलो

3. चेन्नई:24K सोना ₹1,70,830प्रति 10ग्राम, 22K सोना ₹1,56,590 - ₹1,56,600प्रति 10ग्राम, चांदी  ₹3,00,000से ₹3,25,100प्रति किलो

4. कोलकाता:24K सोना ₹1,73,090प्रति 10ग्राम, 22K सोना लगभग ₹1,58,660प्रति 10ग्राम, चांदी ₹2,95,000से ₹3,07,000प्रति किलो

5. बैंगलोर:24K सोना  ₹1,59,000 से ₹1,73,080 प्रति 10 ग्राम, 22K सोना लगभग ₹1,45,000 - ₹1,58,000 प्रति 10 ग्राम, चांदी ₹2,85,000 से ₹2,95,000 प्रति किलो

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

Gold-Silver Price Today: 01 मई को सोने ₹2000 चढ़ा, चांदी ने दिखाई नरमी; जानें आज का ताजा भाव

1 मई को सर्राफा बाजार में बड़ा उतार-चढ़ाव देखने को मिला है। सोने की कीमतों में करीब ₹2000 की जोरदार बढ़ोतरी दर्ज की गई है। तो वहीं, दूसरी ओर चांदी के दामों में गिरावट आई है।

UGC NET June 2026 के लिए फॉर्म जारी, इच्छुक उम्मीदवार तुरंत करें अप्लाई; यहां जानें पूरी डिटेल

UGC NET June 2026 के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार अब आधिकारिक वेबसाइट के जरिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

LPG Price Hike: आम आदमी की जेब पर महंगाई का बड़ा झटका, LPG के दामों में 993 रुपये की भारी बढ़ोतरी

1 मई से आम आदमी की जेब पर महंगाई का बड़ा झटका लगा है। LPG गैस सिलेंडर की कीमतों में 993 रुपये तक की भारी बढ़ोतरी कर दी गई है, जिससे घरेलू बजट पर सीधा असर पड़ेगा। वहीं दूसरी ओर महंगे कच्चे तेल के बावजूद घरेलू एयरलाइंस को राहत मिली है क्योंकि ATF (एविएशन टरबाइन फ्यूल) के दामों में कोई बढ़ोतरी नहीं की गई है।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast