Search KhabarFast

Press ESC to close

‘वे थके हुए, डरे हुए और गुस्से में हैं’ प्रदूषण को लेकर राहुल गांधी ने मोदी सरकार से किया सवाल

‘वे थके हुए, डरे हुए और गुस्से में हैं’ प्रदूषण को लेकर राहुल गांधी ने मोदी सरकार से किया सवाल

Delhi Pollution: देश की राजधानी दिल्ली में प्रदूषण से लोगों का सांस लेना दूभर हो गया है। लगातार एक्यूआई 300 से 400 के बीच बना हुआ है। इसको लेकर नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने मोदी सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि मैं जिस भी मां से मिलती हूं, वह मुझे एक ही बात कहती है उसका बच्चा ज़हरीली हवा में सांस लेते हुए बड़ा हो रहा है। वे थके हुए, डरे हुए और गुस्से में हैं।

राहुल गांधी ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट एक्स पर पोस्ट को साझा करते हुए लिए कि मोदी जी, भारत के बच्चे हमारे सामने घुट रहे हैं। आप चुप कैसे रह सकते हैं? आपकी सरकार कोई तत्परता, कोई योजना, कोई जवाबदेही क्यों नहीं दिखाती? भारत को वायु प्रदूषण पर संसद में तत्काल, विस्तृत बहस और इस स्वास्थ्य आपातकाल से निपटने के लिए एक सख्त, लागू करने योग्य कार्य योजना की आवश्यकता है।हमारे बच्चे स्वच्छ हवा के हकदार हैं। बहाने और ध्यान भटकाने वाले नहीं।

दिल्ली की फिर हुई जहरीली

आपको बता दें कि GRAP-3 हटते ही राजधानी दिल्ली में एक बार फिर हवा जहरीली होती जा रहा है। दिल्ली में शुक्रवार सुबह AQI 'बेहद खराब' श्रेणी (384) में दर्ज किया गया। इससे पहले गुरुवार को दिल्ली का एक्यूआई 377 दर्ज किया गया था। फरीदाबाद में यह 203, गाजियाबाद में 358, ग्रेटर नोएडा में 381, गुरुग्राम में 317 और नोएडा में 391 रहा।

 

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

हरभजन सिंह का बड़ा बयान, बोलें- मुझे गद्दार कहने वालों से पूछो राज्यसभा सीट कितने में बेची

पूर्व भारतीय क्रिकेटर और राज्यसभा सांसद हरभजन सिंह ने सोशल मीडिया पर बड़ा बयान देते हुए उन लोगों पर निशाना साधा है, जो उन्हें गद्दार कह रहे हैं।

HARYANA NEWS: ममता बनर्जी के बयान पर अनिल विज का पलटवार, बोले- राजनीति में उनका काम तमाम हो चुका

HARYANA NEWS: TMC प्रमुख ममता बनर्जी ने कहा कि दिल्ली में अब ज्यादा दिन भाजपा की सरकार नहीं चलेगी जिसे लेकर कैबिनेट मंत्री अनिल विज ने कहा कि हारे और मिटे हुए मोहरे ऐसे ही बोलते है ममता बनर्जी का राजनीति में काम तमाम हो गया है उनकी असलियत लोगों के सामने आ गई है और अब वे कभी भी राजनीति में अपना स्थान नहीं बना सकेगी। अंबाला में बने आजादी की पहली लड़ाई यानि 1857 की क्रांति पर आधारित शहीदी स्मारक का दौरा किया है जिसे लेकर कैबिनेट मंत्री अनिल विज ने कहा कि कल मुख्यमंत्री लगभग 4 घंटे शहीदी स्मारक में रहे हैं और हर चीज को बहुत अच्छे से देखा है मुख्यमंत्री ने कहा कि यह देश के शहीदों के लिए बहुत बड़ा सम्मान है।

पीएम मोदी की इटली यात्रा पर राहुल गांधी का हमला, पेपर लीक मुद्दे पर उठाए सवाल

Political Controversy: पीएम मोदी की इटली यात्रा को लेकर राहुल गांधी निशाना साधा है। साथ ही पेपर लीक मामले में शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग भी की है। उन्होंने कहा कि जब मोदी जी इटली में टॉफी खिलाते हुए reels बना रहे थे - पेपर लीक से त्रस्त भारत के युवा सड़कों पर न्याय मांग रहे थे। क्योंकि NEET Paper Leak ने लाखों छात्रों का भविष्य बर्बाद कर दिया। कई बच्चों ने तो अपनी जान तक गंवा दी और मोदी जी ने न ज़िम्मेदारी ली, न धर्मेंद्र प्रधान को हटाया, न एक शब्द कहा।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

ad top
Khabar Fast