Budget Session 2026: ‘इस शताब्दी के दूसरे क्वाटर का ये पहला बजट आ रहा है’ आर्थिक सर्वेक्षण पेश होने से पहले बोले पीएम मोदी

Budget Session 2026: ‘इस शताब्दी के दूसरे क्वाटर का ये पहला बजट आ रहा है’ आर्थिक सर्वेक्षण पेश होने से पहले बोले पीएम मोदी

Delhi News:आज संसद सत्र में सर्वेंक्षण पेश किया जाएगा। इससे पहले पीएम मोदी ने संसद परिसर में मीडिया से बातचीत की। उन्होंने कहा कि कल आदरणीय राष्ट्रपति जी ने कई मार्गदर्शन वाली बाते हम सभी के सामने रखी थी। सत्र के प्रारंभ में राष्ट्रपति जी ने सांसदों से अपेक्षाएं व्यक्त की हैं। मुझे पूरा विश्वास है कि सभी सांसदों ने उनकी बातों को गंभीरता से लिया होगा। यह सत्र अपने आप में बहुत महत्वपूर्ण सत्र होता है। यह बजट सत्र है। 21वीं सदी का 1/4 हिस्सा बीत चुका है और यह 2/4 का प्रारंभ हो रहा है। 2047 के विकसित भारत के लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए यह दौर प्रारंभ हो रहा है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, "देश का ध्यान बजट की तरफ होना स्वाभाविक है। लेकिन इस सरकार की पहचान रिफॉर्म, परफॉर्म और ट्रांसफॉर्म रही है। अब, हमने 'रिफॉर्म एक्सप्रेस' पर तेज़ी से शुरुआत की है। मैं इस 'रिफॉर्म एक्सप्रेस' को गति देने में उनके सकारात्मक योगदान के लिए सभी सांसदों का आभार व्यक्त करता हूं। नतीजतन, 'रिफॉर्म एक्सप्रेस' गति पकड़ रही है। उन्होंने कहा कि ये बजट सत्र है। 21वीं सदी का एक चौथाई हिस्सा बीत चुका है। ये दूसरे चौथाई का प्रारंभ हो रहा है और 2047 तक विकसित भारत के लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए महत्वपूर्ण 25 वर्ष का दौर आरंभ हो रहा है। और ये इस शताब्दी के दूसरे क्वाटर का ये पहला बजट आ रहा है।

देश का ध्यान बजट की तरफ होना बहुत स्वाभाविक है- पीएम मोदी

पीएम मोदी ने कहा कि वित्तमंत्री निर्मला जी देश की पहली ऐसी महिला वित्तमंत्री हैं, जो लगातर 9वीं बार देश के संसद में बजट प्रस्तुत करने जा रही हैं। ये अपने आप में एक गौरव के पल के रूप में भारत के संसदीय इतिहास में दर्ज हो रहा है।देश का ध्यान बजट की तरफ होना बहुत स्वाभाविक है। लेकिन इस सरकार की पहचान रही है Reform-Perform & Transform। अब तो हम Reform express पर बहुत तेजी से चल पड़े हैं और मैं संसद के भी सभी साथियों का आभार व्यक्त करता हूं कि इस reform express को गति देने में वे भी अपनी सकारात्मक शक्ति लगा रहे हैं। जिसके कारण reform express को लगातार गति मिल रही है।

Leave a comment