Search KhabarFast

Press ESC to close

Haryana News: हरियाणा के स्कूल सेफ्टी रिपोर्ट में लापरवाही नहीं होगी बर्दाश्त, शिक्षा विभाग ने जारी किया अंतिम रिमाइंडर

Haryana News: हरियाणा के स्कूल सेफ्टी रिपोर्ट में लापरवाही नहीं होगी बर्दाश्त, शिक्षा विभाग ने जारी किया अंतिम रिमाइंडर

Haryana News: हरियाणा में स्कूल सुरक्षा को लेकर शिक्षा विभाग ने सभी जिला शिक्षा अधिकारियों (DEO) और जिला प्रारंभिक शिक्षा अधिकारियों (DEEO) को अंतिम रिमाइंडर जारी किया है। विभाग ने स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि अप्रैल-जून 2026 की स्कूल सेफ्टी क्वार्टरली प्रोग्रेस रिपोर्ट (QPR) और लंबित एक्शन टेकन रिपोर्ट (ATR) हर हाल में 48 घंटे के भीतर भेजी जाए। निर्धारित समय सीमा में रिपोर्ट जमा नहीं होने पर संबंधित अधिकारियों की जवाबदेही तय की जाएगी।

शिक्षा विभाग ने बताया कि यह रिपोर्ट सुप्रीम कोर्ट के निर्देशों और राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (NDMA) की स्कूल सुरक्षा नीति के तहत अनिवार्य है। सभी जिलों को समय पर रिपोर्ट भेजने के निर्देश दिए गए हैं ताकि राज्य और केंद्र स्तर पर स्कूलों की सुरक्षा व्यवस्था का सही आकलन किया जा सके।

समय पर रिपोर्ट नहीं दो तो होगी कार्रवाई

शिक्षा विभाग ने साफ कर दिया है कि यह अंतिम रिमाइंडर है। यदि निर्धारित 48 घंटे के भीतर रिपोर्ट नहीं भेजी जाती है, तो संबंधित अधिकारियों की जिम्मेदारी तय करते हुए नियमानुसार कार्रवाई की जा सकती है।

शिक्षा विभाग ने बताया कि यह रिपोर्ट सुप्रीम कोर्ट के निर्देशों और राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (NDMA) की स्कूल सुरक्षा नीति के तहत अनिवार्य है। सभी जिलों को समय पर रिपोर्ट भेजने के निर्देश दिए गए हैं ताकि राज्य और केंद्र स्तर पर स्कूलों की सुरक्षा व्यवस्था का सही आकलन किया जा सके।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

Jharkhand News:हेमंत सोरेन ने मां रूपी सोरेन का दशकर्म संस्कार किया संपन्न, नेमरा में संस्कार भोज की तैयारियां पूरी

Jharkhand News:झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने शनिवार, 17 अक्टूबर 2026 को रामगढ़ जिले के अपने पैतृक गांव नेमरा में अपनी दिवंगत माता रूपी सोरेन के दशकर्म संस्कार की पारंपरिक रस्में श्रद्धा और विधि-विधान के साथ पूरी कीं। मुख्यमंत्री सचिवालय की ओर से जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, इस दौरान हेमंत सोरेन ने परिवार के सदस्यों,

कोलकाता दुर्गा पूजा पंडाल त्रासदी के बाद UP में अलर्ट, CM योगी ने भीड़ प्रबंधन और सुरक्षा जांच के दिए कड़े निर्देश

CM Yogi: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पुलिस आयुक्तों, जिला मजिस्ट्रेटों और पुलिस अधीक्षकों को दुर्गा पूजा पंडालों में सुरक्षा व्यवस्था का निरीक्षण करने का निर्देश दिया है। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री कार्यालय (CMO) ने रविवार को यह जानकारी दी।

ग्वालियर में श्रद्धालुओं पर कहर बनकर टूटा ट्रक, 13 की मौत; सुरक्षा इंतजामों पर उठे सवाल

Madhya Pradesh News:मध्य प्रदेश के ग्वालियर में शीतला माता मंदिर के पास रविवार, 18 अक्टूबर 2026 की तड़के एक दर्दनाक सड़क हादसे में 13 श्रद्धालुओं की मौत हो गई, जबकि कई अन्य घायल हो गए। नवरात्र के दौरान मंदिर में दर्शन के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे थे। इसी बीच धान से लदा एक ट्रक अनियंत्रित होकर श्रद्धालुओं और सड़क

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast