Search KhabarFast

Press ESC to close

Haryana News: कैथल में ठेके पर हुई अंधाधुध फायिरंग, एक को लगी गोली; 15 राउंड फायर कर भागे आरोपी

Haryana News: कैथल में ठेके पर हुई अंधाधुध फायिरंग, एक को लगी गोली; 15 राउंड फायर कर भागे आरोपी

Kaithal Firing: हरियाणा के कैथल में बदमाशों का आतंक लगातार बढ़ता ही जा रहा है। अपराधियों में पुलिस का खौफ बिल्कुल ही खत्म हो गया है। ऐसा ही एक मामला शहर के जखोली अड्डा के पास से आया है। जहां कुछ बदमाशों ने एक शराब के ठेके पर अधाधुंध फायरिंग कर दी। जिसमें एक युवक घायल हो गया। बदमाशों ने करीब 15 राउंड फायरिंग कर मौके से फरार हो गए। घटना की सूचा मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई।

कैथल शहर के जखोली अड्डा स्थित शराब के ठेके पर कैश लेने पहुंचे युवक पर बदमाशों ने ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। हमले में बलराज नगर निवासी अमित उर्फ सुनील बच्ची के बाएं हाथ की बाजू में गोली लगी, जिससे उसकी हड्डी भी फ्रैक्चर हो गई। घायल को तुरंत नागरिक अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसका उपचार चल रहा है। पुलिस ने घायल युवक की शिकायत पर दो नामजद सहित अन्य अज्ञात बदमाशों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। साथ ही पुलिस आसपास के सीसीटीवी की मदद से बदमाशों की तालाश में जुट गई है।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

हरियाणा के रोहतक में फिर ताबड़तोड़ फायरिंग, सीमेंट स्टोर पर चलाई गोलियां, व्यापारी हुआ घायल

Rohtak Firing: हरियाणा के रोहतक में एक बड़ी वारदात सामने आई है, जहां अज्ञात हमलावरों ने व्यापारी प्रवीण सैनी को गोली मार दी। घटना के बाद पूरे इलाके में दहशत फैल गई और लोग मौके पर इकट्ठा हो गए। हमलावरों ने तीन चार राउट फायरिंग की। जिसमें से एक गोली प्रवीण को लग गई। घायल अवस्था में अस्पताल में भर्ती करा दिया।

कैलिफोर्निया में गैंगवार...काका राणा की हत्या का दावा, गैंग्स के बीच बढ़ी टकराव

अमेरिका में भारतीय गैंगस्टरों की गतिविधियां लगातार बढ़ती नजर आ रही हैं। हाल के दिनों में वहां गैंगवार और हत्याओं की घटनाएं सामने आ रही हैं।

नौकरी के पहले दिन ही टोलकर्मी के जीवन का हुआ अंत! ड्राइवर ने कुचलकर मार डाला

Haryana News:कोई सपने में नहीं सोच सकता है कि नौकरी का पहला दिन उसके लिए जीवन का आखिरी दिन बन जाएगा। चंद रुपए का टोल बचान के लिए एक रोडवेज ड्राइवर ने 22 साल के कपिल को रौंद कर मार डाला। शुक्रवार यानी 10 अप्रैल को वह पहले ही दिन ड्यूटी पर आया था और इस हादसे में उसकी जान चली गई।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast