
Electric Gramin Sewa: दिल्ली में अभी तक नई सरकार का गठन नहीं हुआ है। लेकिन इससे पहले ही यमुना नदी की साफ-सफाई का काम शुरु हो चुका है। अब इसी कड़ी में वाहनों से होने वाले प्रदूषण को रोकने के लिए भी कई योजनाओं को शुरु किया जा रहा है। अब दिल्ली की सड़कों पर पहला इलेक्ट्रिक ग्रामीण सेवा वाहन को उतारा गया है। प्रदूषण रोकने के लिए दिल्ली में सभी नई बसों को इलेक्ट्रिक बसों में बदलने का फैसला लिया गया है।
बता दें, दिल्ली सरकार ने सितंबर 2024में ही ग्रामीण सेवा को इलेक्ट्रिक वाहनों में बदलने का आदेश जारी कर दिया था। ये आदेश एक सीट चालक और छह सीटर के लिए अलग है।
2010में शुरू हुई थी योजना
परिवहन की दिशा में सुधार के लिए इलेक्ट्रिक वाहनों की योजना बनाई गई। 2010में शुरू हुई ग्रामीण सेवा एक पैरा ट्रांजिट योजना है। इस योजना के तहत वाहन में छह यात्रियों के बैठने की व्यवस्था की गई थी। ये वाहन मुख्य रूप से ग्रामीण क्षेत्रों में चलते हैं। बता दें, दिल्ली में 2,000से अधिक ग्रामीण सेवा वाहन चल रहे हैं।
कई आधुनिक मशीनों का इस्तेमाल
यमुना नदी की साफ-सफाई के लिए कई आधुनिक मशीनों का इस्तेमाल किया जा रहा है। इनमें 4स्कीमर मशीन, 2वीड हार्वेस्टिंग मशीन, एक डीटीयू मशीन को नदी की सफाई में लगाया गया है। यमुना की साफ- सफाई का काम दिल्ली के ITO और वासुदेव घाट से शुरू किया गया है।
Leave a comment