Search KhabarFast

Press ESC to close

Delhi News : झपटमार से मोबाइल वापस लेने दौड़ा युवक, ट्रेन से कटकर गई जान

Delhi News : झपटमार से मोबाइल वापस लेने दौड़ा युवक, ट्रेन से कटकर गई जान

Delhi News: दिल्ली के शाहदरा रेलवे स्टेशन पर एक दर्दनाक हादसा हो गया। बताया जा रहा है कि एक युवक अपने झपटे गए मोबाइल फोन को वापस पाने के लिए एक झपटमार का पीछा कर रहे था। इस दौरान 22 वर्षीय युवक रोहित कुमार की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। रेलवे पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर अस्पताल की मोर्चरी में सुरक्षित रखवा दिया है और स्नैचर की तलाश की जा रही है। पुलिस रेलवे स्टेशन व आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज की मदद से आरोपी की पहचान करने की कोशिश कर रही है।

डीसीपी (रेलवे) भरत रेड्डी ने बताया कि छह मार्च की शाम करीब 4:53 बजे ओल्ड दिल्ली रेलवे स्टेशन थाने को आरपीएफ कंट्रोल रूम से मामले की सूचना मिली। सूचना के अनुसार, शाहदरा रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म संख्या तीन पर एक व्यक्ति ट्रेन की चपेट में आ गया है। सूचना मिलते ही जांच अधिकारी तुरंत मौके पर पहुंचे। प्रारंभिक जांच में मृतक की पहचान 22 वर्षीय रोहित कुमार के रूप में हुई। रोहित मूल रूप से उत्तर प्रदेश के बागपत जिले के वाजिदपुर गांव (थाना बड़ौत) का रहने वाला था। वह पिछले दो वर्ष से राजीव गांधी सुपर स्पेशलिटी अस्पताल में सुरक्षा गार्ड का काम करता था। परिवार में माता-पिता व पांच माह की गर्भवती पत्नी है। पिछले साल की उनकी शादी हुई थी। वह ट्रेन से दिल्ली से बागपत आना जाना करते थे।

पूछताछ में पता चला कि काम के बाद शुक्रवार शाम रोहित अपने एक साथी जय भगवान के साथ प्लेटफॉर्म तीन पर एक बेंच पर बैठकर मोबाइल फोन में वीडियो देखते हुए ट्रेन का इंतजार कर रहे थे। उन्हें बागपत की ट्रेन पकड़नी थी। एक बदमाश ने अचानक रोहित का मोबाइल फोन झपट लिया और फरार होने लगा। उसका पीछा करते हुए रोहित वहां से गुजर रही दिल्ली-काठगोदाम एक्सप्रेस की ट्रेन की चपेट में आ गए। ट्रेन पुरानी दिल्ली से गाजियाबाद की ओर जा रही थी। पुलिस ने घटनास्थल की जांच के लिए क्राइम टीम और फॉरेंसिक टीम को भी मौके पर बुलाया। शव को एमएलसी और पोस्टमॉर्टम के लिए सुरक्षित रखने के लिए अरुणा आसफ अली अस्पताल की मोर्चरी भेज दिया गया है।

फिलहाल, पुलिस मामला दर्ज करके आरोपी स्नैचर की पहचान करने और उसे गिरफ्तार करने की कोशिश कर रही है। रेलवे स्टेशन पर लगे सभी सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। मृतक के परिजनों को भी सूचित किया गया है। परिजनों के दिल्ली आने के बाद शव का पोस्टमॉर्टम किया जाएगा।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

Delhi EV Policy 2026: 1 लाख की सब्सिडी से बदलेगा इलेक्ट्रिक वाहनों का बाजार, जानें कौन उठा सकेगा लाभ

Delhi EV Policy 2026: दिल्ली सरकार ने EV पॉलिसी 2.0 लॉन्च कर दी है। इस नई नीति का मकसद पुरानी पेट्रोल-डीजल गाड़ियों को हटाकर इलेक्ट्रिक वाहनों को बढ़ावा देना है। इसके लिए कुल 200 करोड़ रुपये का बजट आवंटित किया गया है।

दिल्ली में ट्रांसपोर्ट का नया दौर...2028 से पेट्रोल टू-व्हीलर्स को नहीं मिलेगी मंजूरी, EV ड्राफ्ट हुआ जारी

Delhi EV policy 2028: दिल्ली सरकार ने आज ‘दिल्ली इलेक्ट्रिक व्हीकल पॉलिसी 2026-2030’ का ड्राफ्ट जारी कर दिया है। इस ड्राफ्ट का सबसे बड़ा और सख्त प्रावधान यह है कि 1 अप्रैल 2028 से राजधानी में पेट्रोल या डीजल से चलने वाले किसी भी नए स्कूटर या बाइक का रजिस्ट्रेशन नहीं होगा।

तेल कंपनियों पर आफत...डीजल एक्सपोर्ट ड्यूटी 55.5 रुपये तक बढ़ी, मिडिल ईस्ट संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला

Diesel Export Tax Hike: मिडिल ईस्ट संकट और अंतरराष्ट्रीय तेल कीमतों में उछाल के बीच केंद्र सरकार ने डीजल निर्यात पर लगने वाली एक्सपोर्ट ड्यूटी को बढ़ाकर 55.5 रुपये प्रति लीटर कर दिया है। पहले यह ड्यूटी 21.5 रुपये प्रति लीटर थी।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast