Search KhabarFast

Press ESC to close

US-Iran Faceoff:आज ईरान के लिए कयामत की रात! अमेरिका कर रहा सबसे बड़े हमले की तैयारी

US-Iran Faceoff:आज ईरान के लिए कयामत की रात! अमेरिका कर रहा सबसे बड़े हमले की तैयारी

US Plans Major Attack On Iran: अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच युद्ध का आज आठवां दिन है। ईरान पर अमेरिका का वार जारी है। इजरायल भी हमला करने से पीछे नहीं हट रहा है। दूसरी तरफ ईरान भी जवाबी हमला करने से कतरा नहीं रहा है। इस सबके बीच अमेरिका ने ईरान को धमकी दी है।

अमेरिका के वित्त मंत्री स्कॉट बेसेंट ने शनिवार यानी 7 मार्च को कहा कि आज रात ईरान पर अब तक का सबसे बड़ा हमला होगा। उन्होंने कहा कि इस हमले का मकसद ईरान के मिसाइल लॉन्चर और मिसाइल बनाने वाली फैक्ट्रियों को नुकसान पहुंचाना है। स्कॉट बेसेंट का मानना है कि इस हमले से ईरान की मिसाइल क्षमता कमजोर हो जाएगी। 

अमेरिका-इजरायल के हमले जारी

अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच युद्ध की शुरुआत 28 फरवरी को हुई थी। उस दिन अमेरिका और इजरायल ने एक साथ ईरान के कई ठिकानों पर हमले किए थे। हमले में ईरान के सुप्रीम लीडर खामेनेई के अलावा हजारों लोग अपनी जान गंवा चुके हैं। हमले के जवाब में ईरान भी इजरायल पर पलटवार कर रहा है। साथ ही मिडिल ईस्ट में मौजूद अमेरिकी एयरबेस को निशाना बना रहा है। अब आलम ये है कि मिडिल ईस्ट के भी कई देश इस युद्ध में कूद चुके हैं। कई देशों ने ईरान के हमले के जवाब में पलटवार किया है। वहीं, अब बताया जा रहा है कि अमेरिका ने ईरान के मिसाइल बनाने वाले ठिकानों को तबाह करने का फैसला किया है।

रूस पर लगे गंभीर आरोप

वहीं, शुक्रवार यानी 6 मार्च की देर रात इजरायल ने ईरान के मेहराबाद एयरपोर्ट पर हमला किया। दूसरी ओर खबर आ रही है कि युद्ध के दौरान रूस ने ईरान को खुफिया जानकारी दी है। रूस ने ईरान को मिडिल ईस्ट में मौजूद अमेरिकी युद्धपोतों और सैन्य विमानों की लोकेशन से जुड़ी जानकारी मुहैया कराई है। एक रिपोर्ट के मुताबिक तीन अमेरिकी अधिकारियों का कहना है कि रूस ईरान को ऐसी खुफिया जानकारी दे रहा है, जिससे वह अमेरिकी सैन्य ठिकानों को निशाना बना सके। इससे पहले रूस ने ईरान पर हुए अमेरिकी हमले की निंदा की थी।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

समुद्री लुटेरे और वॉर...अब जहाजों की सुरक्षा होगी और भी पुख्ता, सरकार देगी करोड़ों का बीमा कवर

Government Marine Insurance Pool: वैश्विक तनाव और समुद्री जोखिमों के बीच भारत सरकार ने शिपिंग उद्योग को मजबूत सुरक्षा कवच प्रदान करने का बड़ा फैसला लिया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय कैबिनेट ने शनिवार को भारत मैरीटाइम इंश्योरेंस पूल (Bharat Maritime Insurance Pool - BMI Pool) बनाने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी।

Iran-US News:‘खत्म हुई होर्मुज स्ट्रेट की दिक्कत’ डोनाल्ड ट्रंप ने किया बड़ा दावा

Iran-US News: US और ईरान के बीच मतभेदों पर US प्रेसिडेंट डोनाल्ड ट्रंप ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि अगर कोई मतभेद हैं, तो हमें उन्हें सुलझाना होगा। मुझे नहीं लगता कि बहुत ज़्यादा बड़े मतभेद हैं। उन्होंने कहा कि यह दुनिया के लिए एक बहुत बड़ा और शानदार दिन होगा क्योंकि ईरान ने अभी-अभी घोषणा की है कि होर्मुज स्ट्रेट पूरी तरह से खुल गया है और बिजनेस और पूरे रास्ते के लिए तैयार है। लेकिन दुनिया की सबसे बड़ी नेवी के साथ, दुनिया की अब तक की सबसे बड़ी मिलिट्री के साथ, हमने नेवल ब्लॉकेड बनाया है। मेरे पहले टर्म में, हमने इसे बनाया था। हम ईरान के मामले में तब तक पूरी ताकत और असर में रहेंगे जब तक ईरान के साथ हमारा ट्रांजैक्शन 100% पूरा और पूरी तरह से साइन नहीं हो जाता।

'स्ट्रेट ऑफ होर्मुज' में ईरानी गनबोट्स ने टैंकर पर बरसाईं गोलियां, पूरे इलाके में बढ़ा तनाव

Strait Of Hormouz: स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में एक बार फिर तनाव बढ़ गया है। ब्रिटिश सेना ने 18 अप्रैल को पुष्टि की कि ईरान के रिवोल्यूशनरी गार्ड्स की 2 गनबोट्स ने उस टैंकर पर फायरिंग की, जो इस समुद्री मार्ग से गुजर रहा था। वहीं, यूके मैरीटाइम ट्रेड ऑपरेशंस सेंटर ने कहा कि टैंकर और उसमें सवार चालक दल को कोई नुकसान नहीं पहुंचा है।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast
ताज़ा खबरों के लिए नोटिफिकेशन चालू करें