
Delhi Weather Update: देशभर के मौसम में उतार-चढ़ाव जारी है। तापमान में लगातार बदलाव हो रहा है। आज राजधानी दिल्ली समेत इसके आसपास के इलाकों में सुबह बारिश हुई। जिससे एक बार फिर लोगों को ठंड का एहसास हो रहा है। मौसम विभाग की मानें तो पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने की वजह से 20फरवरी को बारिश हो सकती है। IMD ने अगले 7दिनों तक बारिश की संभावना जताई है। जिसकी वजह से तापमान में भी गिरावट होगी।
दिल्ली-NCR में बीती रात बारिश होने से ठंड बढ़ गई है। दिल्ली में आज अधिकतम तापमान 24-26डिग्री सेल्सियस रहने की उम्मीद है। तो वहीं, न्यूनतम तापमान 12-14डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। IMD ने बताया कि इस दौरान 20से 40किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं भी चलेंगी।
7दिनों तक बारिश की संभावना
मौसम विभाग की मानें तो झारखंड में 20, 22और 23फरवरी को बारिश हो सकती है। 23फरवरी तक ओडिशा में बारिश की संभावना है। इसी के साथ असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मेघालय, सिक्किम और दार्जिलिंग में भी अगले 7दिनों तक बारिश की उम्मीद है।
राजस्थान में बारिश को लेकर येलो अलर्ट
फरवरी के महीने में भी बारिश का दौर जारी है। मौसम विभाग ने बताया कि इस बीच, दिन में बादल और धूप दिखने को मिलेगी। वहीं, पिछले एक-दो दिन से राजस्थान के कई जिलों में बारिश हो रही है। मौसम विभाग की मानें तो ये दौर आज और कल भी जारी रहेगा। इस दौरान 30-40किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं भी चलेंगी। इसके साथ विभाग ने अलवर, झुंझुनू, सीकर, बीकानेर, चूरू, हनुमानगढ़, जैसलमेर जैसे कई राज्य में बारिश को लेकर येलो अलर्ट जारी किया है।
बिहार में हल्की बारिश का दौर
वहीं, मौसम विभाग ने आज बिहार के कई जिलों में बारिश की संभावना जताई गई है। IMD ने बताया कि राज्य में हल्की बारिश का दौर 23फरवरी तक जारी रहेगा। 24फरवरी से बिहार के कई जिलों के तापमान में 3-4डिग्री सेल्सियस की वृद्धि हो सकती है।
पहाड़ी राज्यों में भी गिरा पारा
मैदानी इलाकों के साथ पहाड़ी राज्यों में भी हल्की बारिश होने की संभावना है। उत्तराखंड में 20 और 21 फरवरी को मौसम के बदलने से कई इलाकों में बर्फबारी हो सकती हैं। जम्मू-कश्मीर में भी अगले 48 घंटों में हल्की से मध्यम बारिश होने की उम्मीद है। इसी के साथ बर्फबारी भी हो सकती हैं। वहीं, कुछ इलाकों में बादल छाए रहेंगे।
Leave a comment