
IMD Cold Wave Alert: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में ठंड में तेजी से बढ़ोतरी हो रही है। शीतलहर की स्थिति भी देखने को मिल रही है। 12दिसंबर को राजधानी में तापमान में भारी गिरावट आई, जिससे लोग सर्दी से बचने के लिए परेशान हो गए।
नई दिल्ली स्थित क्षेत्रीय मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, 12दिसंबर को दिल्ली के पूसा क्षेत्र में न्यूनतम तापमान 3.2डिग्री सेल्सियस और अयंगर में 3.8डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। दिल्ली का औसत न्यूनतम तापमान 4.5डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 22.2डिग्री सेल्सियस रहा। जम्मू का न्यूनतम तापमान 7डिग्री सेल्सियस था, लेकिन दिल्ली में ठंड ज्यादा महसूस हुई।
आने वाले दिनों में ठंड बढ़ेगी, जारी रहेगी शीतलहर
भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के अनुसार, अगले हफ्ते तक उत्तर भारत के कुछ हिस्सों में शीतलहर की स्थिति बनी रहेगी। विभाग ने दिल्ली और आसपास के इलाकों के लिए अलर्ट जारी किया है। 13दिसंबर को दिल्ली में शीतलहर का असर जारी रहेगा, जिससे तापमान में गिरावट और ठंड में वृद्धि हो सकती है। IMD ने नागरिकों से सतर्क रहने की अपील की है।
दिल्ली में मौसम का पूर्वानुमान
मौसम विभाग के अनुसार, 13दिसंबर को दिल्ली का न्यूनतम तापमान 4डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 23डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। शीतलहर की स्थिति बनी रहेगी और सुबह-शाम धुंध छाने की संभावना है। 14और 15दिसंबर को तापमान में थोड़ी बढ़ोतरी हो सकती है। 14दिसंबर को न्यूनतम तापमान 4डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 23डिग्री सेल्सियस, जबकि 15दिसंबर को न्यूनतम तापमान 5डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 24डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है।
कब होती है शीतलहर की स्थिति?
IMD के अनुसार, शीतलहर तब उत्पन्न होती है जब तापमान 4.1 डिग्री सेल्सियस से नीचे चला जाता है या जब सामान्य तापमान औसत से 4.4 डिग्री सेल्सियस कम हो जाता है।
Leave a comment