गोलियों की तड़तड़ाहट से दहली राजधानी दिल्ली, 25 साल के युवक पर चली गोली

गोलियों की तड़तड़ाहट से दहली राजधानी दिल्ली, 25 साल के युवक पर चली गोली

Delhi Crime: दिल्ली का मुस्तफाबाद गोलियों की तड़तड़ाहट से दहल गया। बीती रात 25 साल के एक युवक पर कुछ अज्ञात हमलावरों ने गोली मार दी। गोली लगने से युवक घायल हो गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और घायल युवक को पास के अस्पताल में भर्ती करा दिया। जहां उसका इलाज चल रहा है। साथ ही इस घटना की जांच में जुट गई।

दिल्ली पुलिस के मुताबकि, बीती वीरवार की रात करीब 10 बजे थाना दयालपुर में फायरिंग की घटना की सूचना मिली। सूचना मिलने पर पुलिस की एक टीम तुरंत गली नंबर 15, मुस्तफाबाद में पहुंची, जहां फोन करने वाले अतीक अहमद ने बताया कि उनके बेटे मेहराज (25 वर्ष) को कुछ अज्ञात हमलावरों ने गोली मार दी है। इसके परिणामस्वरूप मेहराज घायल हो गया और उसे GTB अस्पताल ले जाया गया, जहां उसका इलाज चल रहा है।

जांच में जुटी पुलिस

थाना दयालपुर में BNS की धारा 109(1)/3(5) और आर्म्स एक्ट की धारा 27/54/59 के तहत मामला दर्ज कर जांच की जा रही है। ACP गोकुलपुरी और SHO दयालपुर मौके पर मौजूद हैं। क्राइम टीम और FSL घटनास्थल का गहन निरीक्षण कर रही है। आरोपियों की पहचान करने और उन्हें पकड़ने के लिए टीमें लगाई गई हैं। आगे की जांच जारी है।

Leave a comment