Search KhabarFast

Press ESC to close

दिल्ली में बड़ा सड़क हादसा, DTC बस ने राहगीरों को कुचला, तीन की मौत, गुस्साई भीड़ ने की तोड़फोड़

दिल्ली में बड़ा सड़क हादसा, DTC बस ने राहगीरों को कुचला, तीन की मौत, गुस्साई भीड़ ने की तोड़फोड़

Delhi Road Accident: दिल्ली के नांगलोई इलाके में नजफगढ़ रोड पर एक दर्दनाक हादसा हो गया,जहां एक तेज रफ्तार DTC बस ने पहले ई-रिक्शा और स्कूटी को टक्कर मार दी। इस हादसे में तीन लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

शुरुआती जानकारी के मुताबिक तेज रफ्तार DTC बस ने सड़क पर चल रहे कई लोगों को टक्कर मार दी, जिसमें एक व्यक्ति की अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई और कुछ लोग घायल बताए जा रहे हैं। हादसे के बाद इलाके में भारी गुस्सा देखने को मिला। गुस्साई भीड़ ने मौके पर खड़ी DTC बस में आग लगा दी, जिससे इलाके में अफरा-तफरी मच गई और यातायात भी प्रभावित हुआ।  पुलिस और दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंचकर स्थिति को काबू में करने में जुट गईं। बता दें कि दिल्ली में पहले भी DTC बसों से जुड़े कई सड़क हादसे सामने आते रहे हैं, जिनमें लोगों की जान जाने की घटनाएं हुई हैं।

घटना के बाद अफरा-तफरी का माहौल

घटना स्थल पर मौजूद लोगों ने बताया कि बस अचानक अनियंत्रित हो गई थी। उसने पहले दोपहिया वाहनों को टक्कर मारी। इसके बाद पैदल चल रहे लोग भी इसकी चपेट में आ गए। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

Delhi News: काली पट्टी बांधकर सीएम रेखा गुप्ता का विरोध, कहा- 'संसद में जो हुआ वह पीड़ादायक

Delhi News: दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने लोकसभा में 131वें संविधान संशोधन बिल के पारित न हो पाने को महिलाओं के अधिकारों के साथ सीधा अन्याय करार दिया है। उन्होंने कहा कि 17 अप्रैल को संसद में जो हुआ, वह हर उस महिला के लिए पीड़ादायक और निराशाजनक है, जो अपने अधिकार और सम्मान की उम्मीद रखती है। मुख्यमंत्री ने कन्फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (कैट) द्वारा आयोजित समिट में काली पट्टी बांधकर विपक्ष की महिला विरोधी राजनीति के खिलाफ अपना विरोध दर्ज कराया। इस दौरान मुख्यमंत्री के नेतृत्व में महिला अधिकारों को लेकर जबर्दस्त नारेबाजी भी की गई।

Aaj Ka Mausam: बदलते मौसम ने बढ़ाई चिंता, दिल्ली में गर्मी और बंगाल में बारिश का अलर्ट; यहां देखें देशभर का वेदर अपडेट

IMD Weather Update: दिल्ली में अगले कुछ दिनों में तापमान में 3-5 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी होने की संभावना है, जबकि पश्चिम बंगाल में भारी बारिश और ओलावृष्टि का अलर्ट जारी किया गया है। भारतीय मौसम विभाग (IMD) के ताजा अपडेट के अनुसार, उत्तर-पश्चिम भारत में गर्मी बढ़ रही है, वहीं पूर्वी और उत्तर-पूर्वी हिस्सों में अस्थिर मौसम बना हुआ है।

PM Modi Nation Address: पीएम मोदी ने देश की महिलाओं से मांगी माफी, कहा- नारी अपना अपमान कभी नहीं भूलती

PM Modi Nation Address:  महिला आरक्षण बिल को लेकर प्रधानमंत्री नरेद्र मोदी ने राष्ट्र को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने विपक्ष की जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि आज भारत का हर नागरिक देख रहा है कि कैसे भारत की नारी शक्ति की उड़ान को रोक दिया गया। उनके सपनों को बेरहमी से कुचल दिया गया। हमारे भरसक प्रयास के बावजूद हम सफल नहीं हो पाए। नारी शक्ति वंदन अधिनियम में संशोधन नहीं हो पाया। इसके लिए मैं देश की माताओं-बहनों से क्षमा प्रार्थी हूं।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast
ताज़ा खबरों के लिए नोटिफिकेशन चालू करें