Search KhabarFast

Press ESC to close

‘फांसी घर’ विवाद पर केजरीवाल का बड़ा बयान: ‘फांसी घर’ विवाद में भाजपा स्वतंत्रता सेनानियों का अपमान कर रही

‘फांसी घर’ विवाद पर केजरीवाल का बड़ा बयान: ‘फांसी घर’ विवाद में भाजपा स्वतंत्रता सेनानियों का अपमान कर रही

DELHI NEWSAAP के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल दिल्ली विधानसभा से जुड़े फांसी घर मामले में विशेषाधिकार समिति के सामने पेश हुए। इसके बाद उन्होंने मीडिया से बात करते हुए कहा कि, "दिल्ली विधानसभा का जो परिसर है ये ऐतिहासिक इमारत है अंग्रेजों के जमाने में जब कलकत्ता से दिल्ली राजधानी ट्रांसफर की गई थी तो उस समय ये इमारत बनाई गई थी 1912 में ये इमारत बनाई गई थी। इस इमारत में 2022 में तत्कालीन स्पीकर राम निवास गोयल से पता चला कि इस इमारत के एक कोने में एक फांसी घर था उस फांसी घर में स्वतंत्रता सेनानियों को फांसी दी जाती थी।

अरविंद केजरीवाल ने कहा कि गोयल साहब ने मुझे बुलाया था और कहा था कि इस जगह को पर्यटक के लिए खोलना चाहिए ताकि लोग इससे प्रेरणा ले सके हमने इसका उद्घाटन किया था लेकिन जब बीजेपी की सरकार आई है वो लोग साबित करने में लगे हुए हैं वो फांसी घर नहीं थी बल्कि टिफिन रूम था। मैं समझता हूं स्वतंत्रता सेनानियों का इससे बड़ा अपमान नहीं हो सकता है आज मेरे को विधानसभा बुलाया गया था कि साबित करो वो फांसी घर था मैंने कहा कि स्पीकर साहब ने सारी जांच करने के बाद किया था लेकिन आप बताए कि आपके पास क्या सबूत है कि वो टिफिन घर था। लेकिन उनके पास कोई सबूत नहीं है।

इनको सिर्फ राजनीति करना है दिल्ली से मतलब नहीं है- केजरीवाल

पूर्व सीएम केजरीवाल ने कहा कि इसका मतलब ये जानबूझकर स्वतंत्रता सेनानियों का अपमान करने के लिए उससे फांसी घर नहीं था और टिफिन घर साबित करने में लगे हुए हैं। जब से बीजपी की सरकार दिल्ली में आई है तब से दिल्ली का हाल बुरा है। इनको सिर्फ राजनीति करना है दिल्ली से मतलब नहीं है।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

Bengal Election:'झालमुड़ी पहले से ही तैयार की गई थी...' ममता बनर्जी का पीएम मोदी पर निशाना

Bengal Election:प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 19 अप्रैल को पश्चिम बंगाल में जमकर चुनाव प्रचार किया। इस बीच उन्होंने झाड़ग्राम में एक दुकान पर झालमुड़ी खाई। इसके बाद से उनका झालमुड़ी वाला वीडियो शेयर देशभर में वायरल हो गया।

Bengal Election: बांकुरा में पीएम मोदी ने TMC के खिलाफ लगाई दहाड़, बोले-4 मई से पहले आत्मसमर्पण का आखिरी मौका

PM Modi Bankura Rally: पश्चिम बंगाल के चुनावी अखाड़े में पीएम मोदी ने प्रचार तेज कर दिया है। उन्होंने 19 अप्रैल को बांकुर में एक जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान वह टीएमसी के खिलाफ जमकर गरजे। पीएम मोदी ने कहा कि टीएमसी की निर्मम सरकार के खिलाफ लोगों में गुस्सा दिख रहा है।

अंबाला में सुरजेवाल के आगे छलका किसानों का दर्द, मंडी बदहाली देख कांग्रेस सांसद ने सैनी सरकार को लिया आड़े हाथ

Haryana News: हरियाणा में गेहूं और सरसों की खरीद को लेकर मचे घमासान के बीच अब सियासत के तेवर और तल्ख हो गए हैं। आज कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और राज्यसभा सांसद रणदीप सिंह सुरजेवाला अंबाला की अनाज मंडी पहुंचे। वहां उन्होंने न केवल किसानों और आढ़तियों के साथ उनकी समस्याएं सुनीं, बल्कि मंडियों की बदहाली को लेकर प्रदेश की नायब सैनी सरकार को आड़े हाथों लिया। सुरजेवाला ने पोर्टल सिस्टम से लेकर फसल के उठान तक के मुद्दे पर सरकार को पूरी तरह फेल करार दिया।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast
ताज़ा खबरों के लिए नोटिफिकेशन चालू करें