Search KhabarFast

Press ESC to close

दिल्ली में सीएम रेखा गुप्ता EWS फ्लैट्स का किया निरीक्षण, कहा- जो पिछली सरकारों के राज में उनके लिए केवल बातें होती थीं

दिल्ली में सीएम रेखा गुप्ता EWS फ्लैट्स का किया निरीक्षण, कहा- जो पिछली सरकारों के राज में उनके लिए केवल बातें होती थीं

नई दिल्ली: दिल्ली के जहांगीरपुर और भलस्वा में सीएम रेखा गुप्ता ने EWS फ्लैट्स का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि दिल्ली में लाखों गरीब परिवार जो झुग्गियों में रहने के लिए मजबूर हैं, जो पिछली सरकारों के राज में उनके लिए केवल बातें होती थीं, उनके लिए कभी कोई काम नहीं हुआ, आज वर्तमान सरकार उन सभी गरीब परिवारों को अपनी छत मिले, इसके लिए काम कर रही है।

सीएम रेखा गुप्ता ने कहा कि हमने जो योजना दिल्ली की झुग्गी-बस्तियों के लोगों के लिए बनाई है, उसमें इन फ्लैट्स को पूरी तरह से मॉडल बनाकर जहां हर प्रकार की सुविधा होगी। उन्होंने कहा कि एक ऐसा मॉडल दिल्ली सरकार तैयार कर रही है, जो दिल्ली के लाखों गरीब परिवारों के लिए केवल सपना था लेकिन वो सपना अब साकार होगा और इसी सरकार के कार्यकाल में साकार होगा।

गरीबों को सपना होगा साकार

रेखा गुप्ता ने कहा कि एक ऐसा मॉडल दिल्ली सरकार तैयार कर रही है, जो दिल्ली के लाखों गरीब परिवारों के लिए केवल सपना था, लेकिन वो सपना अब साकार होगा और इसी सरकार के कार्यकाल में साकार होगा। मुख्यमंत्री के निरीक्षण से इन महत्वाकांक्षी योजनाओं के क्रियान्वयन में तेजी आने की उम्मीद है। भलस्वा और जहांगीरपुर जैसे क्षेत्रों में फ्लैट्स का निर्माण दिल्ली सरकार के शहरी विकास और गरीबों के कल्याण के प्रति गंभीर प्रयासों को दर्शाता है। यह कदम दिल्ली की झुग्गी-बस्तियों में रहने वाले लाखों लोगों के लिए एक बड़ी राहत साबित हो सकता है।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

दिल्ली एयरपोर्ट पर बड़ा हादसा टला, अकासा एयर और स्पाइसजेट के विमान टकराए, यात्री सुरक्षित

Two Air planes collide:दिल्ली एयरपोर्ट पर गुरुवार को स्पाइसजेट के एक B737-700 विमान के साथ ग्राउंड पर हादसा हुआ। टैक्सी करते समय यह अकास एयर की फ्लाइट से टकरा गया। स्पाइसजेट के प्रवक्ता के मुताबिक, इस घटना में स्पाइसजेट विमान का राइट विंग क्षतिग्रस्त हुआ है। वहीं, दूसरे विमान के लेफ्ट हैंड हॉरिजॉन्टल स्टेबलाइजर को भी नुकसान पहुंचा है। घटना के बाद स्पाइसजेट का यह विमान दिल्ली में ही ग्राउंड कर दिया गया है। फिलहाल इसे उड़ान के लिए उपयोग में नहीं लिया जा रहा है।

बेटे की चाहत बनी त्रासदी...अहमदाबाद में कपल ने बेटियों को दिया जहर! जानिए क्या है पूरा मामला

Ahmedabad Dosa Death Case: गुजरात के अहमदाबाद में चांदखेड़ा इलाके का डोसा डेथ केस अब एक साधारण फूड पॉइजनिंग से आगे बढ़कर खौफनाक हत्याकांड का रूप ले चुका है।

‘जिस-जिसने विरोध किया है, महिलाओं ने उसे माफ नहीं किया है’ लोकसभा में पीएम मोदी ने विपक्ष का दिया संदेश

Nari Shakti Vandan Adhiniyam: लोकसभा में महिला आरक्षण और परिसीमन पर तीन दिन के विशेष सत्र के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने संबोधित किया। उन्होंने कहा कि "हमारे देश में जब से महिला आरक्षण को लेकर चर्चा हुई और उसके बाद जब-जब चुनाव आया है, महिलाओं को मिलने वाले इस अधिकार का जिस-जिस ने विरोध किया है, महिलाओं ने उसे माफ नहीं किया है। 2024 के चुनाव में ऐसा नहीं हुआ, ऐसा इसलिए नहीं हुआ क्योंकि तब सबने सर्वसम्मति से इसे पारित किया तो यह विषय ही नहीं रहा।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast
ताज़ा खबरों के लिए नोटिफिकेशन चालू करें