
नई दिल्ली: दिल्ली में भाजपा की प्रचंड जीत के बाद पिछले कई दिनों से मुख्यमंत्री को लेकर मीटिंगों का दौर चल रहा है। आज आज, 19 फरवरी 2025 को, दिल्ली में भाजपा विधायक दल की बैठक हो रही है, इस बैठक में नए मुख्यमंत्री के नाम पर फैसला होना है।
भाजपा में भली ही सीएम के नाम पर फैसला नहीं हुआ है लेकिन शपथ ग्रहण की तैयारियां हो रही हैं। आज की विधायक दल की बैठक में मुख्यमंत्री के नाम पर फैसला हो सकता है। जिसके बाद 20 फरवरी को सुबह 11.30 बजे रामलीला मैदान में शपथ ग्रहण समारोह होगा। पूरा कार्यक्रम रामलीला मैदान होगा। रामलीला मैदान में शपथ के लिए तंबू गढ़ने भी शुरू हो गए हैं. लेकिन विपक्ष मुख्यमंत्री के नाम में हो रही देरी को लेकर लगातार सवाल उठा रहा है।
सीएम की लिस्ट में कुछ प्रमुख नाम सामने आ रहे हैं
प्रवेश वर्मा:नई दिल्ली सीट से विधायक और दिल्ली के पूर्व सीएम साहिब सिंह वर्मा के बेटे।
विजेंद्र गुप्ता:तीन बार के विधायक और पूर्व दिल्ली भाजपा अध्यक्ष।
रेखा गुप्ता:शालीमार बाग से विधायक और आरएसएस से जुड़ी हुई।
सतीश उपाध्याय:मालवीय नगर से विधायक और पूर्व दिल्ली भाजपा प्रदेश अध्यक्ष।
आशीष सूद:जनकपुरी से विधायक और भाजपा के कई महत्वपूर्ण पदों पर काम कर चुके।
जितेंद्र महाजन:वैश्य समुदाय से जुड़े और प्रमुख चेहरा।
शिखा राय: ग्रेटर कैलाश से विधायक और कैबिनेट मंत्री को हराकर चर्चा में आईं।
मोहन सिंह बिष्ट:छह बार के विधायक और उत्तराखंड से जुड़े।
पवन शर्मा:उत्तम नगर से विधायक।
मनजिंदर सिंह सिरसा:राजौरी गार्डन से विधायक और भाजपा के राष्ट्रीय सचिव।
हालांकि, अंतिम निर्णय पीएम मोदी और भाजपा नेतृत्व के हाथों में होगा, जो आज की बैठक में मुहर लगाएंगे। शपथ ग्रहण समारोह 20 फरवरी को रामलीला मैदान में होने की उम्मीद है।
Leave a comment