Delhi Crime: दिल्ली पुलिस की महिला SI समेत चार पुलिसकर्मी गिरफ्तार, डॉक्टर से 20 लाख की उगाही का आरोप

Delhi Crime: दिल्ली पुलिस की महिला SI समेत चार पुलिसकर्मी गिरफ्तार, डॉक्टर से 20 लाख की उगाही का आरोप

Crime News:  क्या हो जब रक्षक ही भक्षक बन जाए? ऐसा ही कुछ हुआ देश की राजधानी में, जहां दिल्ली पुलिस की एक महिला सब-इंस्पेक्टर (SI) सहित चार पुलिसकर्मियों पर एक डॉक्टर से मारपीट कर 20लाख रुपये की उगाही का गंभीर आरोप लगा है। यह घटना दिल्ली पुलिस की विश्वसनीयता पर सवाल खड़े करती है, क्योंकि आरोपियों ने  अपनी वर्दी का दुरुपयोग कर इस अपराध को अंजाम दिया। इस मामले ने जनता के बीच अविश्वास और आक्रोश को बढ़ावा दिया है, जिससे पुलिस सुधारों की मांग तेज हो गई है।

क्या है पूरा मामला?

पुलिस सूत्रों के अनुसार, महिला सब-इंस्पेक्टर, जो उस समय छुट्टी पर थी, उसने तीन अन्य पुलिसकर्मियों के साथ मिलकर एक डॉक्टर को डराने-धमकाने की साजिश रची। आरोप है कि उन्होंने डॉक्टर को पेपर लीक के फर्जी मामले में फंसाने की धमकी दी और मारपीट कर उनसे 20लाख रुपये वसूल किए। मामले की जानकारी वरिष्ठ अधिकारियों को मिलने पर पश्चिम विहार (ईस्ट) थाने में तुरंत FIR दर्ज की गई, और सभी चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया। जांच जारी है ताकि यह पता लगाया जा सके कि इस उगाही में और लोग शामिल थे या नहीं।

हाल की घटना ने बढ़ाई चिंता

हाल ही में एक अन्य खबर ने भी दिल्ली पुलिस को सुर्खियों में लाया, जब 29 वर्षीय महिला सब-इंस्पेक्टर सविता ने रोहिणी सेक्टर 11 में अपने घर में पंखे से लटककर आत्महत्या कर ली। महिला गांव छारा, जिला झज्जर, हरियाणा की मूल निवासी थी। उसके भाई ने जाली तोड़कर गेट खोला और उसका शव पंखे से उतारा। मृतका थाना अमन विहार, जिला रोहिणी में उपनिरीक्षक के पद पर कार्यरत थी और 2021 बैच की थी। मामले की जांच जारी है।" इन घटनाओं ने दिल्ली पुलिस की कार्यप्रणाली और आंतरिक चुनौतियों पर गंभीर सवाल उठाए हैं।

Leave a comment