राजधानी दिल्ली में बेखौफ बदमाश! आनंद पर्वत इलाके में युवक की चाकू मारकर हत्या

राजधानी दिल्ली में बेखौफ बदमाश! आनंद पर्वत इलाके में युवक की चाकू मारकर हत्या

Delhi Crime: राजधानी दिल्ली में अपराधिक मामले बढ़ते ही जा रहे है। हत्या, लूट जैसी वारदातों में लगातार इजाफा हो रहा है। ऐसा ही एक मामला सेंट्रल दिल्ली के आनंद पर्वत इलाके से समाने आया है। जिसमें बीती एक युवक की चाकूमार कर हत्या कर गई है। इस घटना की सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टमा के लिए भेज दिया।

जानकारी के अनुसार, सेंट्रल दिल्ली के थाना आनंद पर्वत इलाके के पंजाबी बस्ती गली नंबर 2में रात को 1:30बजे के करीब आशीष नाम व्यक्ति की चाकू से गोद कर हत्या कर दी जाती है। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और दो आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। साथ ही शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। साथ ही इस मामले की जांच में जुट गई।

मृतक की मां ने पुलिस पर गलाए गंभीर आरोप

फिलहाल, आशीष की मां का आरोप है कि पुलिस ने अभी तक कोई कार्रवाई नहीं की है हमें झूठा आश्वासन दिया जा रहा है जिस तरीके से हमारे बेटे को चार से पांच लोगों ने मिलकर हत्या की है और मुझे सीसीटीवी दूसरी जगह की दिखाई जा रही जो कि मेरे घर के सामने रात को यह लोग बैठकर आपस में शराब पी रहे थे आशीष और उसी गली के रहने वाले 4से 5लोग साथ में मौजूद थे। डेढ़ साल पहले इनका राम के साथ आपकी विवाद हुआ था। घर तक आना जाना था लेकिन रात ऐसा क्या हुआ जिससे आशीष को चाकू मारकर हत्या कर दी गई। आशीष की उम्र 24साल बताई जा रही है।

Leave a comment