Search KhabarFast

Press ESC to close

देहरादून बासमती की खेती को मिल रहा बढ़ावा, विकासनगर में लहलहाई फसल से किसानों की बढ़ी उम्मीदें

देहरादून बासमती की खेती को मिल रहा बढ़ावा, विकासनगर में लहलहाई फसल से किसानों की बढ़ी उम्मीदें

Uttarakhand News: देहरादून बासमती के पुनर्जीवन के प्रयासों का असर खेतों में दिखने लगा है। विकासनगर क्षेत्र में लहलहाती फसल ने किसानों की उम्मीदें बढ़ा दी हैं। मुख्य विकास अधिकारी अभिनव शाह ने शनिवार को विकासनगर ब्लॉक के जस्सोवाला, ढकरानी, हरबर्टपुर और फतेहपुर ग्रांट गांवों में फसल का स्थलीय निरीक्षण किया और किसानों से संवाद किया। किसानों ने जैविक खेती की चुनौतियों, प्रमाणित बीज की कमी, फसल बीमा में देरी और जलवायु परिवर्तन की समस्याएं बताईं। सीडीओ ने बताया कि पिछले साल 65 हेक्टेयर में दून बासमती की खेती हुई थी, जिसे रीप योजना के तहत खरीदा गया था। इस साल लक्ष्य 75 हेक्टेयर किया गया है। उन्होंने कृषि विभाग और रीप अधिकारियों को दून बासमती का उचित मूल्य शीघ्र तय करने और प्रमाणित बीज के लिए सीड बैंक बनाने के निर्देश दिए। साथ ही हरबर्टपुर में अमूल्य निधि ऑर्गेनिक फार्म का भ्रमण कर जैविक खेती के प्रयासों की सराहना की। 

Also read: Uttarakhand News: उत्तराखड़ में राम माधव ने दिया 60 पार का लक्ष्य, बोले- सरकार के कामों का संदेश जन-जन तक पहुंचाएं

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

Bihar Crime News: सारण में चाकूबाजी से सनसनी, तीन लोगों की मौत; एक की हालत गंभीर

बिहार के सारण जिले में रविवार को चाकूबाजी की एक घटना से हड़कंप मच गया। एकमा थाना क्षेत्र के परसा परसागढ़ गांव में दो गुटों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया।

UP News: देश का 5वां सबसे बड़ा निर्यातक राज्य बना उत्तर प्रदेश, भदोही के कालीन बने मजबूती का आधार, CM योगी ने कारीगरों की मेहनत को सराहा

CM Yogi: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज 04 अक्टूबर 2026 रविवार को बताया कि राज्य 2 लाख करोड़ रुपये से ज्यादा के निर्यात के साथ देश का पांचवां सबसे बड़ा निर्यातक राज्य बन गया है। इसी के साथ उन्होंने ऐलान किया कि वे भदोही में अंतरराष्ट्रीय हस्तनिर्मित कालीन व्यापार मेले 'इंडिया कार्पेट एक्सपो' के स्वर्ण जयंती संस्करण का उद्घाटन करेंगे।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast