Search KhabarFast

Press ESC to close

Drishyam 3: दो दिन में 177 करोड़ के पार पहुंची फिल्म, 150 करोड़ का आंकड़ा पार

Drishyam 3: दो दिन में 177 करोड़ के पार पहुंची फिल्म, 150 करोड़ का आंकड़ा पार

Drishyam 3: अजय देवगन की फिल्म ‘दृश्यम: द कन्क्लूजन’ ने बॉक्स ऑफिस पर शानदार शुरुआत के बाद दूसरे दिन भी मजबूत कमाई की है। शुक्रवार को रिकॉर्डतोड़ ओपनिंग करने वाली इस फिल्म की रफ्तार शनिवार को थोड़ी धीमी जरूर हुई, लेकिन कमाई का सिलसिला जारी रहा। महज दो दिनों में फिल्म ने दुनियाभर में 177 करोड़ रुपये का ग्रॉस कलेक्शन कर लिया है।

पहले दिन 93 करोड़ की वर्ल्डवाइड कमाई

रिलीज से पहले ही ‘दृश्यम: द कन्क्लूजन’ की एडवांस बुकिंग ने फिल्म की मजबूत शुरुआत के संकेत दे दिए थे। हिंदी फिल्मों में ओपनिंग डे की एडवांस बुकिंग के मामले में यह फिल्म चौथे नंबर पर रही। रिलीज वाले दिन तक इसकी कुल एडवांस बुकिंग 50 करोड़ रुपये से ज्यादा की थी। इसका असर पहले दिन की कमाई पर भी साफ दिखाई दिया। फिल्म ने शुक्रवार को दुनियाभर में करीब 93 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया।

शनिवार को भी जारी रहा कमाई का सिलसिला

शनिवार को फिल्म की कमाई में थोड़ी गिरावट जरूर आई, लेकिन कलेक्शन फिर भी काफी मजबूत रहा। रिपोर्ट के मुताबिक, ‘दृश्यम: द कन्क्लूजन’ ने दूसरे दिन भारत में 53.50 करोड़ रुपये नेट कमाए। इससे पहले शुक्रवार को फिल्म ने घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 62 करोड़ रुपये नेट का कलेक्शन किया था। दो दिनों में फिल्म की भारत में कुल कमाई 115.50 करोड़ रुपये नेट और करीब 138.60 करोड़ रुपये ग्रॉस हो गई है। फिल्म अब सबसे बड़े ओपनिंग वीकेंड वाली हिंदी फिल्मों की लिस्ट में जगह बनाने की ओर बढ़ रही है। इसका मुकाबला ‘स्त्री 2’ और ‘एनिमल’ जैसी फिल्मों के शुरुआती वीकेंड कलेक्शन से किया जा रहा है।

विदेशों में भी बढ़ी कमाई

विदेशी बाजारों में फिल्म को भारत जैसी जबरदस्त प्रतिक्रिया नहीं मिली है, लेकिन शनिवार को इसकी कमाई में सुधार देखने को मिला। ट्रेड सोर्सेज के अनुसार, फिल्म अब तक अंतरराष्ट्रीय बाजार में करीब 4 मिलियन डॉलर कमा चुकी है। ओवरसीज कलेक्शन को मिलाकर ‘दृश्यम: द कन्क्लूजन’ का वर्ल्डवाइड ग्रॉस कलेक्शन 177 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है।

कई बड़ी फिल्मों को पीछे छोड़ा

फिल्म की तेज शुरुआत ने कई हालिया बड़ी फिल्मों के कलेक्शन को पीछे छोड़ दिया है। ‘दृश्यम: द कन्क्लूजन’ ने सलमान खान की फिल्म ‘सिकंदर’ के लाइफटाइम कलेक्शन को भी पार कर लिया है। ‘सिकंदर’ ने करीब 176 करोड़ रुपये की कमाई की थी। सबसे खास बात यह है कि फिल्म ने अपने ही पहले पार्ट ‘दृश्यम’ का लाइफटाइम कलेक्शन भी पीछे छोड़ दिया है। 2015 में रिलीज हुई ‘दृश्यम’ ने बॉक्स ऑफिस पर करीब 107 करोड़ रुपये कमाए थे। यानी तीसरे पार्ट ने सिर्फ दो दिनों में ही पहले पार्ट की पूरी कमाई को पीछे छोड़ दिया है।

Also read: BB 20: काजी तौकीर को गाली देना पड़ा भारी! मनोज तिवारी की बेटी रीति का बिग बॉस 20 में सफर खत्म, घर से हुईं बाहर

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

BB 20: काजी तौकीर को गाली देना पड़ा भारी! मनोज तिवारी की बेटी रीति का बिग बॉस 20 में सफर खत्म, घर से हुईं बाहर

Rhiti Tiwari Evicted in BB 20: बिग बॉस के हर एपिसोड में रोजाना नया ड्रामा देखने को मिलता है। जिसे देख कभी-कभी फैंस का दिल टूट जाता है, तो कभी बहुत बड़ा झटका लगता है। ऐसे ही कुछ हाल के लेटेस्ट एपिसोड में देखा गया, जब अभिनेता-राजनेता मनोज तिवारी की बेटी रीति तिवारी को एलिमिनेशन राउंड में शो से बाहर कर दिया गया है।

Salman Khan Lookalike: सलमान खान की कार्बन कॉपी है ये यंग लड़का, सोशल मीडिया पर मचा तहलका

सोशल मीडिया पर इन दिनों एक यंग और हैंडसम लड़का खूब चर्चा में है। इस लड़के को देखकर लोग हैरान हैं, क्योंकि उसका चेहरा और लुक काफी हद तक बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान से मिलता-जुलता है।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast