ऑस्कर अवॉर्ड में दीपिका ने इंडियन स्टाइल में दी स्पीच, पूरे देश में हो रही है तारीफ

ऑस्कर अवॉर्ड में दीपिका ने इंडियन स्टाइल में दी स्पीच, पूरे देश में हो रही है तारीफ

DEEPIKA PADUKONE: ऑस्कर अवॉर्ड में दीपिका पादुकोण के स्पीच की जमकर तारीफ हो रही है। फैंस दीपिका के देसी एक्सेंट और रियल स्माइल को काफी ज्यादा पंसद कर रहे हैं। ऑस्कर में दीपिका ने अपनी उपस्थिति से सभी का दिल जीत लिया है। दीपिका की ड्रेस की बात हो या फिर उनके स्टाइल या स्पीच से लेकर स्माइल की बात हो इस समय ये सब सुर्खियों में है। सबसे ज्यादा सुर्खियों में दीपिका के देसी एक्सेंट है। अवॉर्ड्स के दौरान फैंस को दीपिका के देसी अंदाज को बेहद पसंद किया जा रहा हैं।

ऑस्कर में दीपिका के देसी अंदाज को बेहद पसंद कर रहे फैंस

दीपिका ने ऑस्कर 2023 में फिल्म RRR के गाने नाटु-नाटु पर होने वाली डांस परफॉर्मेंस का अनाउंस किया था। इस दौरान दीपिका के चेहरे पर जो खुशी और गर्व था। उसने सभी का ध्यान अपनी ओर खींचा लिया है। दीपिका ने बड़े ही मजेदार तरीके से  नाटु-नाटु का फुल एनर्जी से अनाउंस किया था।

दीपिका ने इंडियन स्टाइल में दी थी स्पीच

नॉन इंग्लिश लोग इतने बड़े प्लेटफॉर्म या फिर किसी भी इंटरनेशनल स्टेज पर खुद ही अपने एक्सेंट को बदल लेते हैं। लेकिन दीपिका ने ऐसा बिल्कुल नहीं किया। उन्होंने जो इंग्लिश बोली वो बिल्कुल इंडियन स्टाइल में थी ट्विटर पर दीपिका के स्पीच का वीडियो छाया हुआ है। फैंस उनके इस अंदाज की जमकर तारीफ कर रहे हैं। जब नाटु-नाटु के कंपोज़र एमएम कीरवानी और लेखक चंद्रबोस ऑस्कर स्टेज पर अवॉर्ड लेने पहुंचे तो दीपिका पादुकोण की आंखों में आंसू आ गए थे। स्टेज पर कोरस के रूप में कीरवानी ने संबोधित किया। जिसने सभी के दिल में जोश और रोमांच भर दिया।

Leave a comment