
नई दिल्ली: दीपिका पादुकोण बॉलीवुड की टॉप एक्ट्रेस में से एक हैं। न सिर्फ भारत में बल्कि विदेशों में भी वह खूब पॉपुलर हैं। 15 साल पहले 'ओम शांति ओम' फिल्म के जरिए बॉलीवुड में डेब्यू करने वालीं दीपिका का आज जन्मदिन (Deepika Padukone Birthday) है।
इस स्पेशल डे पर हम आज आपको एक्ट्रेस से जुड़ी कुछ बातें बताने जा रहे हैं। दीपिका ने अपना बॉलीवुड डेब्यू फराह खान की फिल्म ओम शांति ओम से किया था, ये तो सभी जानते हैं। इस फिल्म में उन्होंने शाहरुख़ खान के साथ लीड रोल निभाया था। इसी फिल्म ने दीपिका को फिल्म इंडस्ट्री में अच्छी-खासी पहचान दिलाई। क्योंकि ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर हिट साबित हुई।
सांवरिया हो सकती थी दीपिका की डेब्यू फिल्म
बहुत ही कम लोग जानते हैं कि दीपिका की डेब्यू फिल्म ओम शांति ओम ना होकर संजय लीला भंसाली की फिल्म सांवरिया हो सकती थी। इस फिल्म से सोनम कपूर और रणबीर कपूर ने अपना डेब्यू किया था। जहां दीपिका की डेब्यू फिल्म ओम शांति ओम हिट रही वहीं सांवरिया संजय लीला भंसाली की सबसे बड़ी फ्लॉप फिल्म साबित हुई।
ओम शांति ओम से पहले स्क्रीन पर यहां नजर आईं थी दीपिका
बॉलीवुड फिल्म में डेब्यू से पहले दीपिका म्यूजिक वीडियो 'नाम है तेरा-तेरा' के करियर की शुरुआत की थी। वहीं एक्ट्रेस के स्लिवर स्क्रीन पर करियर की बात करें तो दीपिका ने कन्नड़ फिल्म 'ऐश्वर्य' से शुरुआत की थी। इससे पहले उन्होंने टूथपेस्ट का एक ऐड किया, जिससेउन्हें कुछ प्रसद्धि हासिल हुई। इस ऐड में लोगों ने दीपिका की स्माइल को बहुत पसंद किया।
Leave a comment