Search KhabarFast

Press ESC to close

दलीप ट्रॉफी फाइनल में वैभव सूर्यवंशी और तिलक वर्मा के बीच गरमागरमी, अंपायर को करना पड़ा हस्तक्षेप

दलीप ट्रॉफी फाइनल में वैभव सूर्यवंशी और तिलक वर्मा के बीच गरमागरमी, अंपायर को करना पड़ा हस्तक्षेप

Vaibhav Sooryavanshi Tilak Varma Fight: दलीप ट्रॉफी 2026-27 के फाइनल में ईस्ट जोन और साउथ जोन के बीच मुकाबले के दौरान उस समय माहौल गरमा गया, जब 15 साल के वैभव सूर्यवंशी और साउथ जोन के कप्तान तिलक वर्मा के बीच मैदान पर बहस हो गई। दोनों के बीच शुरुआत में मजाक और स्लेजिंग चल रही थी, लेकिन कुछ ही देर में मामला गरम हो गया। स्थिति को देखते हुए अंपायरों को बीच में आकर दोनों खिलाड़ियों को अलग करना पड़ा। यह घटना ईस्ट जोन की पहली पारी के 11वें ओवर के आसपास की बताई जा रही है। तिलक वर्मा लगातार वैभव से बातचीत कर रहे थे। इसी दौरान उन्होंने वैभव की उप-कप्तानी को लेकर कथित तौर पर मजाकिया अंदाज में कहा, "क्या यार, ये वाइस-कैप्टन।" इसके बाद दोनों के बीच बातचीत कुछ ज्यादा तीखी हो गई।

अंपायर ने संभाली स्थिति

रिपोर्ट के मुताबिक, बातचीत के दौरान तिलक वैभव की ओर बढ़े और हाथ से ऐसा इशारा किया, जिसे मुक्का मारने के संकेत के तौर पर देखा गया। वैभव भी पीछे नहीं हटे और उन्होंने सामने से जवाब दिया। दोनों के बीच बढ़ते तनाव को देखते हुए अंपायर ने तुरंत हस्तक्षेप किया और स्थिति को शांत कराया।

वैभव ने बल्ले से दिया जवाब

बहस से पहले वैभव सूर्यवंशी बल्ले से शानदार लय में नजर आए। उन्होंने अभिमन्यु ईश्वरन के साथ मिलकर ईस्ट जोन को अच्छी शुरुआत दिलाई और पहले विकेट के लिए 100 रन की साझेदारी की। वैभव ने 37 गेंदों में 44 रन बनाए, जिसमें पांच चौके और एक छक्का शामिल था।

अर्धशतक से चूके वैभव

वैभव अपना अर्धशतक पूरा करने से पहले चामा मिलिंद की गेंद पर आउट हो गए। शॉर्ट पिच गेंद पर उन्होंने बड़ा शॉट लगाने की कोशिश की, लेकिन अतिरिक्त उछाल के कारण गेंद बल्ले के ऊपरी हिस्से से लगी। मिड-विकेट की ओर गई गेंद को तनय त्यागराजन ने दौड़कर शानदार तरीके से पकड़ लिया।

सेमीफाइनल में भी किया था कमाल

फाइनल में 44 रन बनाने से पहले वैभव ने सेमीफाइनल में भी 92 और 40 रन की पारियां खेली थीं। ईस्ट जोन ने इसी शानदार प्रदर्शन के दम पर फाइनल में जगह बनाई। दलीप ट्रॉफी के बाद वैभव की नजरें अफगानिस्तान के खिलाफ भारत की टी20 सीरीज पर होंगी। वह 13 सितंबर से शुरू होने वाली सीरीज में भारतीय टीम का हिस्सा हैं।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

इंग्लैंड दौरे पर बढ़ा विवाद, PCB ने जब्त किए पाकिस्तानी खिलाड़ियों के मोबाइल फोन

इंग्लैंड दौरे पर पाकिस्तान क्रिकेट टीम की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। तीसरे और आखिरी टेस्ट से पहले पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) ने टीम के कुछ खिलाड़ियों के मोबाइल फोन अपने कब्जे में ले लिए हैं।

मैदान पर भिड़े वैभव सूर्यवंशी- तिलक वर्मा,पंच मारने पर हुई भिड़ंत;अंपायर ने दोनों को किया अलग

Duleep Trophy:दलीप ट्रॉफी के फाइनल मुकाबले में युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी और तिलक वर्मा के बीच मैदान पर भिड़ंत देखने को मिली। शुरुआत में दोनों के बीच हल्का मजाकिया अंदाज लग रहा था लेकिन, अचानक से तू-तू मैं-मैं होने लगी। मामला इतना बढ़ा की अंपायरों को दोनों खिलाड़ियों के अलग करना पड़ा।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast