Search KhabarFast

Press ESC to close

बिग बैश लीग में आया वॉर्नर का तूफान, लगा दिया तूफानी शतक

बिग बैश लीग में आया  वॉर्नर का तूफान, लगा दिया तूफानी शतक

Big Bash League : इन दिनों ऑस्ट्रेलिया में बिग बैश लीग का 15वां सीजन खेला जा रहा है।  आईपीएल की तरह ऑस्ट्रेलिया में लीमिटेड ओवर के फॉर्मेट में खेली जानी वाली ये टी20 लीग में कई देश के खिलाड़ी भाग लेते हैं।  कल  बाएं हाथ के सलामी बल्लेबाज डेविड वॉर्नर ने बिग बैश लीग में सिडनी थंडर की ओर से बल्लेबाजी करते हुए ताबड़तोड़ शतक ठोकर तबाही मचा दी। 
 
वॉर्नर ने लगाया तूफानी शतक 
 
डेविड वॉर्नर ने 65 गेंदों पर नाबाद 130 रन बनाए।  इस दौरान उन्होंने 11 चौके और नौ छक्के लगाए। यह वॉर्नर का दिसंबर 2011 के बाद पहला बीबीएल शतक रहा। वहीं वॉर्नर के टी20 करियर की ये 9वीं सेंचुरी रही। वॉर्नर अब टी20 क्रिकेट में सबसे ज्यादा शतक लगाने के मामले में संयुक्त रूप से तीसरे नंबर पर पहुंच गए हैं। डेविड वॉर्नर ने विराट कोहली और रिली रोसो की बराबरी कर ली।  तीनों के नाम अब नौ-नौ टी20 शतक दर्ज हैं। वॉर्नर अब रोहित शर्मा, अभिषेक शर्मा, माइकल क्लिंगर, एरॉन फिंच, फाफ डु प्लेसिस, जोस बटलर और ग्लेन मैक्सवेल से आगे निकल चुके हैं। इन सातों बल्लेबाजों के नाम पर टी20 क्रिकेट में 8-8 शतक दर्ज हैं। डेवि़ड वॉर्नर ने टी20 वर्ल्ड कप 2024 के बाद इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास लिया था। 39 वर्षीय वॉर्नर हालांकि अब भी फ्रेंचाइजी क्रिकेट में एक्टिव हैं. वॉर्नर बिग बैश लीग (BBL) 2025-26 में सिडनी थंडर के लिए खेल रहे हैं। 
 
बेकार गया तूफानी शतक 
 
मुकाबले में डेविड वॉर्नर ने शानदार शतक जड़ा, लेकिन उनकी यह इनिंग्स टीम को जीत नहीं दिला सकी। सिडनी शोग्राउंड स्टेडियम में आयोजित मुकाबले में सिडनी थंडर ने चार विकेट पर 205 रन बनाए। जवाब में होबार्ट हरिकेन्स ने 13 गेंद बाकी रहते चार विकेट खोकर टारगेट हासिल कर लिया।  इस जीत के साथ हॉबर्ट हरिकेन्स ने अंक तालिका में अहम अंक हासिल किए, जबकि सिडनी थंडर को वॉर्नर की ऐतिहासिक पारी के बावजूद हार का सामना करना पड़ा.
 
 

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

IND vs NZ 1st Test: वेलिंगटन टेस्ट में जीत के करीब पहुंचकर क्यों रुका भारत? शुभमन गिल ने बताई पूरी वजह

IND vs NZ 1st Test: भारत और न्यूजीलैंड के बीच बेसिन रिजर्व में खेला गया पहला टेस्ट ड्रॉ पर खत्म हुआ। आखिरी दिन भारतीय टीम को जीत के लिए पांच विकेट की जरूरत थी, लेकिन डेरिल मिशेल और ग्लेन फिलिप्स की शानदार बल्लेबाजी ने भारत की उम्मीदों पर पानी फेर दिया। अब भारतीय टेस्ट कप्तान शुभमन गिल ने बताया है कि उन्होंने न्यूजीलैंड के बल्लेबाजों से हाथ मिलाकर मैच ड्रॉ कराने का फैसला क्यों लिया।

MI का नया कप्तान कौन? रोहित नहीं, ये 4 खिलाड़ी हैं सबसे आगे, एक नाम चौंकाने वाला

Mumbai Indians New Captain: हार्दिक पंड्या के मुंबई इंडियंस को छोड़कर पंजाब किंग्स में जाने के बाद अब सबसे बड़ा सवाल यही है कि MI का नया कप्तान कौन होगा? इसको लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं।रेव स्पोर्ट्स की रिपोर्ट के मुताबिक, मुंबई इंडियंस अगले 48 घंटों के भीतर कप्तानी को लेकर बड़ा फैसला ले सकती है। इसके लिए वीकेंड पर सीनियर मैनेजमेंट की बैठक हो रही है।

WTC के इतिहास में सबसे ज्यादा सिक्स लगाने वाले बल्लेबाज, बेन स्टोक्स की बराबरी पर पहुंचे ऋषभ पंत

IND vs NZ:भारतीय विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत ने न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले टेस्ट में शानदार बल्लेबाजी करते हुए एक बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है। पंत विश्व टेस्ट चैंपियनशिप (WTC) के इतिहास में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं। उन्होंने इंग्लैंड के पूर्व कप्तान बेन स्टोक्स की बराबरी कर ली है। दोनों बल्लेबाजों के नाम अब WTC में 88-88 छक्के दर्ज हैं।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast