
Smallest Fish: हमारी दुनिया में कई अजीबो-गरीब और रहस्यमयी जीव पाए जाते हैं, जिसके बारे में जानकर हम हैरान हो जाते है। ऐसे ही वैज्ञानिकों ने दुनिया की सबसे छोटी मछली ढूंढ निकाली है, जिसका साइज इंसान के नाखून के बराबर है। हालांकि इसकी आवाज बंदूक के गोली से भी ज्यादा तेज है, जिसे सुनकर लोग डर जाते है।
ये है दुनिया की सबसे छोटी मछली
बता दें कि वैज्ञानिकों को म्यांमार की नदियों में एक अनोखी मछली नजर आई है। इस मछली का नाम डेनियोनेला सेरेब्रम है। इस मछली का साइज सिर्फ 12 मिलीमीटर है और ये पूरी तरह पारदर्शी नजर आती है। लेकिन छोटी सी यह मछली 140 डेसिबल से भी ज्यादा तेज आवाज निकालती है। इस आवाज की तुलना अगर बंदूक की गोली, एंबुलेंस सायरन और जैक हैमर से करेंगे तो मछली का आवाज तेज निकलेगी। वैज्ञानिकों के मुताबिक अपने आकारा के हिसाब से यह अब तक पाई गई सबसे तेज आवाज करने वाली मछली है।
गौरतलब है कि जलीय जीवों में सबसे तेज आवाज निकालने वाली मछली पिस्तौल झींगा है, जो लगभग 200 डेसिबल तक आवाज निकालती है। वैज्ञानिकों ने मछलियों के जीन का भी अध्ययन किया और पाया कि पसली खींचने वाली विशेष मांसपेशी में अन्य मांसपेशियों की तुलना में अधिक सहनाशक्ति होती है। डेनियोनेला सेरेब्रम को उत्तरी और मध्य यूरोप, जैसे कि स्पेन, फ्रांस, इटली, क्रोएशिया, ग्रीस, और पोर्चुगल में खासकर उपयोग किया जाता है, लेकिन यह अन्य क्षेत्रों में भी उपलब्ध हो सकती है।
इस मछली की मांग कम होने के कारण, इसे कई समुद्री क्षेत्रों में सुरक्षित रूप से पकड़ा जाता है और इसकी खास बाजार में कीमत भी उच्च होती है। यह एक प्रसिद्ध समुद्री खाद्य आइटम है और रेस्तरां और खाद्य उद्योग में उपयोग किया जाता है।
Leave a comment