Dadasaheb Phalke International Film Festival Awards 2026 Winners List:दादासाहेब फाल्के इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल अवॉर्ड्स 2026 की विजेताओं की सूची जारी हो गई है। इसमें बॉलीवुड, हॉलीवुड, टेलीविजन और डिजिटल मनोरंजन जगत की कई बड़ी हस्तियों को सम्मानित किया गया है। अमेरिकी पॉप स्टार टेलर स्विफ्ट को 'इंटरनेशनल आर्टिस्ट ऑफ द ईयर' चुना गया है, जबकि भारतीय कॉमेडियन समय रैना को 'कॉमेडियन ऑफ द ईयर' का खिताब मिला है। फेस्टिवल ने 20 नवंबर को अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर विजेताओं के नामों की घोषणा की।
इस साल बॉलीवुड फिल्म 'धुरंधर' का अवॉर्ड समारोह में दबदबा देखने को मिला। फिल्म को 'बेस्ट फिल्म' का पुरस्कार मिला, जबकि इसके लिए रणवीर सिंह को 'बेस्ट एक्टर' चुना गया। फिल्म के अभिनेता अक्षय खन्ना को भी उनके अभिनय के लिए सम्मानित किया गया। वहीं, 'सैयारा' में अपने अभिनय के लिए अनीत पड्डा को 'बेस्ट एक्ट्रेस' का अवॉर्ड मिला। इसके अलावा 'सैयारा' को 'सॉन्ग ऑफ द ईयर' चुना गया और फहीम अब्दुल्ला को इसी फिल्म के लिए बेस्ट प्लेबैक सिंगर का सम्मान दिया गया।
हॉलीवुड की इन हस्तियों को मिला सम्मान
अंतरराष्ट्रीय मनोरंजन जगत से टेलर स्विफ्ट के अलावा जेम्स कैमरून, माइकल बी. जॉर्डन और पॉल थॉमस एंडरसन जैसे नाम भी विजेताओं की सूची में शामिल हैं। जेम्स कैमरून को ग्लोबल सिनेमा में उत्कृष्ट योगदान और माइकल बी. जॉर्डन को फिल्म 'सिनर्स' के लिए इंटरनेशनल फीचर फिल्म में बेस्ट एक्टर का पुरस्कार दिया गया। वहीं, पॉल थॉमस एंडरसन को इंटरनेशनल फीचर फिल्म में बेस्ट डायरेक्टर चुना गया। फिल्म 'अवतार: फायर एंड ऐश' को बेस्ट इंटरनेशनल फिल्म का खिताब मिला।
विजेताओं की पूरी लिस्ट
भारतीय सिनेमा में कमल हासन को फिल्म इंडस्ट्री में उत्कृष्ट योगदान के लिए सम्मानित किया गया। आर्यन खान को वेब सीरीज 'द बैड्स ऑफ बॉलीवुड' के लिए बेस्ट डायरेक्टर चुना गया। इस सीरीज को बेस्ट वेब सीरीज का पुरस्कार भी मिला। वहीं, 'पाताल लोक' के लिए जयदीप अहलावत और 'दिल्ली क्राइम 3' के लिए शेफाली शाह को वेब सीरीज की श्रेणी में सर्वश्रेष्ठ अभिनेता और अभिनेत्री का सम्मान दिया गया। 'कांतारा: चैप्टर 1' को क्रिटिक्स की बेस्ट फिल्म चुना गया, जबकि ऋषभ शेट्टी और यामी गौतम धर को क्रिटिक्स की श्रेणी में सर्वश्रेष्ठ अभिनेता और अभिनेत्री का पुरस्कार मिला।
विजेताओं की सूची
विजेता पुरस्कार
टेलर स्विफ्ट इंटरनेशनल आर्टिस्ट ऑफ द ईयर
समय रैना कॉमेडियन ऑफ द ईयर
जेम्स कैमरून ग्लोबल सिनेमा में उत्कृष्ट योगदान
माइकल बी. जॉर्डन इंटरनेशनल फीचर फिल्म में सर्वश्रेष्ठ अभिनेता (सिनर्स)
कमल हासन फिल्म इंडस्ट्री में उत्कृष्ट योगदान
स्मृति ईरानी अभिनय के लिए सम्मान (क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2)
आर्यन खान वेब सीरीज में सर्वश्रेष्ठ निर्देशक
पॉल थॉमस एंडरसन इंटरनेशनल फीचर फिल्म में सर्वश्रेष्ठ निर्देशक
अक्षय खन्ना अभिनय के लिए सम्मान (धुरंधर)
अवतार: फायर एंड ऐश सर्वश्रेष्ठ अंतरराष्ट्रीय फिल्म
तारक मेहता का उल्टा चश्मा साल का सर्वश्रेष्ठ टेलीविजन शो
धुरंधर सर्वश्रेष्ठ फिल्म
आदित्य धर, ज्योति देशपांडे और लोकेश धर सर्वश्रेष्ठ निर्माता
रणवीर सिंह सर्वश्रेष्ठ अभिनेता (धुरंधर)
अनीत पड्डा सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री (सैयारा)
इलैयाराजा संगीत जगत में उत्कृष्ट योगदान
कांतारा: चैप्टर 1 क्रिटिक्स की सर्वश्रेष्ठ फिल्म
ऋषभ शेट्टी क्रिटिक्स के सर्वश्रेष्ठ अभिनेता
यामी गौतम धर क्रिटिक्स की सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री
आदित्य धर सर्वश्रेष्ठ निर्देशक
विनीत कुमार सिंह सहायक भूमिका में सर्वश्रेष्ठ अभिनेता
रितेश देशमुख कॉमिक भूमिका में सर्वश्रेष्ठ अभिनेता
करण औजला साल के सर्वश्रेष्ठ कलाकार
सैयारा साल का सर्वश्रेष्ठ गाना
फहीम अब्दुल्ला सर्वश्रेष्ठ प्लेबैक सिंगर
द बैड्स ऑफ बॉलीवुड सर्वश्रेष्ठ वेब सीरीज
जयदीप अहलावत वेब सीरीज में सर्वश्रेष्ठ अभिनेता (पाताल लोक)
शेफाली शाह वेब सीरीज में सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री (दिल्ली क्राइम 3)
क्या है दादासाहेब फाल्के इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल?
दादासाहेब फाल्के इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल एक निजी फिल्म फेस्टिवल और अवॉर्ड समारोह है। इसका नाम भारतीय सिनेमा के जनक दादासाहेब फाल्के के नाम पर रखा गया है। इस समारोह में फिल्म, टेलीविजन, संगीत और डिजिटल मनोरंजन के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने वाली हस्तियों और उनके काम को सम्मानित किया जाता है।
Also read: अजित डोभाल को समन पर भड़का भारत, कहा - अमेरिका का मुकदमा पूरी तरह बेबुनियाद