
Dada Saheb Phalke International Film Festival Award:हाल ही मुबंई में दादा साहेब फाल्के अंतरराष्ट्रीय फिल्म महोत्सव पुरस्कार का आयोजन किया गया है। इस पुरस्कार समारोह में अभी तक आलिया भट्ट, रणबीर कपूर समेत कई दिग्गज अभिनेताओं को सम्मानित किया जा चुका है। वहीं अब ‘द कश्मीर फाइल्स फिल्म'को भी इस समारोह में सर्वश्रेष्ठ पिक्चर का पुरस्कार से सम्मानित किया गया है। बता दें कि दादासाहेब फाल्के अंतरराष्ट्रीय फिल्म महोत्सव पुरस्कार ( Dada Saheb Phalke International Film Festival Award ) भारतीय सिनेमा जगत का सर्वोच्च पुरस्कार है। इस पुरस्कार समारोह का आयोजन प्रत्येक वर्ष भारत के केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय के द्वारा किया जाता है।
'द कश्मीर फाइल्स' को सर्वश्रेष्ठ पिक्चर का पुरस्कार
बता दें कि निर्देशक विवेक अग्निहोत्री की फिल्म 'द कश्मीर फाइल्स' को सर्वश्रेष्ठ पिक्चर का पुरस्कार से सम्मानित किया गया है। साथ ही 'द कश्मीर फाइल्स' की टीम ने आतंकवाद के सभी पीड़ितों को अपना यह पुरस्कार समर्पित किया। अभिनेता जिम सरभ को उनकी लोकप्रिय सीरीज 'रॉकेट बॉयज' के लिए सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का खिताब मिला। आर बाल्की सर्वश्रेष्ठ निर्देशक बने। उन्हें यह पुरस्कार उनकी पिछली रिलीज फिल्म 'चुप' के लिए दिया गया।
आलिया को मिला दादा साहेब फाल्के अवार्ड
बता दें कि आलिया भट्ट को संजय लीला भंसाली फी फिल्म गंगूबाई काठियावाड़ी में बेहतरीन परफॉर्मेंस देने के लिए बेस्ट एक्ट्रेस के अवार्ड से नवाजा गया है। दादा साहेब फाल्के अवार्ड पाने के बाद आलिया भट्ट ने सोशल मीडिया पर फोटो शेयर कर फैंस को खुशखबरी भी दी है। आलिया (Alia Instagram) की यह फोटो इंस्टाग्राम पर खूब वायरल हो रही है और लोग एक्ट्रेस को बधाईयां दे रहे हैं।
पति को भी इस अवार्ड से किया सम्मानित
वहीं आलिया भट्ट के साथ-साथ रणबीर कपूर को भी दादा साहेब फाल्के अवार्ड मिला है। रणबीर कपूर को फिल्म 'ब्रह्मास्त्र'में बेहतरीन परफॉर्मेंस के लिए बेस्ट एक्टर के अवार्ड से नवाजा गया है। इसके अलावा रणबीर कपूर अपने वर्क कमिटमेंट्स के कारण मुंबई में नहीं हैं। आलिया और रणबीर दोनों ही कलाकारों को सोशल मीडिया पर नेटीजन्स बधाईयां देते नजर आ रहे है।
क्या है दादा साहेब फाल्के पुरस्कार
दादा साहेब फाल्के पुरस्कार भारतीय फिल्म जगत में सर्वश्रेष्ठ योगदान के लिए दिया जाने वाला सर्वोच्च पुरस्कार है।यह भारतीय फिल्म जगत के पितामह कहे जाने वाले महाराष्ट्र के फिल्म निर्माता, निर्देशक व पट-कथा लेखक धुन्दिराज गोविन्द फाल्के के सम्मान में दिया जाता है। 2019 के लिए यह सम्मान प्रसिद्द अभिनेता रजनीकांत को तमिल एवं हिंदी सीनेमा में महत्वपूर्ण योगदान के लिए दिया गया है। यह सम्मान पाने वाले वह 51वें कलाकार हैं।उन्हें 67वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कारों के अवसर पर सम्मानित किया गया।
कहां से हुई इस अवार्ड की शुरूआत
दादा साहेब फाल्के पुरस्कार की शुरुआत 1969 से हुई। यह पुरस्कार भारत सरकार के सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय द्वारा राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कारों के अवसर पर दिया जाता है। इसके तहत एक स्वर्ण कमल , शाल व 10 लाख रूपये की नकद राशी दी जाती है। हिंदी फिल्म अभिनेत्री देविका रानी चौधरी दादा साहेब फाल्के पुरस्कार पाने वाली प्रथम विजेता थीं जिन्हें 17वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कारों में इससे सम्मानित किया गया। 2021 में यह सम्मान पाने वाले कलाकार अभिनेता रजनीकांत हैं। उन्हें यह पुरस्कार 2019 के लिए दिया गया है। बता दें कि 2019 के बाद से कोरोना वैश्विक महामारी के कारण यह समारोह स्थगित कर दिया गया है।
Leave a comment