
नई दिल्ली: पूरी दुनिया को अपने खेल का दिवाना बनाने वाले फुटबॉलर क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने इतिहास रच दिया है। फुटबॉल के इतिहास में रोनाल्डों ने जोसेफ बीकन को पीछे छोड़ते हुए सबसे ज्यादा गोल करने वाले फुटबॉलर बन गए हैं। जोसेफ बीकन के नाम कुल 805 गोल हैं। प्रीमियर लीग में टॉटनहम के खिलाफ मुकाबले शनिवार को 806वां गोल मार कर इतिहास रच दिया।
प्रीमियर लीग में शनिवार को टॉटनहम और मैनचेस्टर यूनाइटेड के मुकाबले रोनाल्डो ने दो गोल कर इतिहास रच दिया है। रोनाल्डो ने 12वें मिनट में अपने करियर का 805वां गोल मार दिया। फ्रेड के पास पर रोनाल्डो ने शानदार शॉट मारा और गोलकीपर ह्यूगो लोरिस गेंद को गोलपोस्ट में जाने से नहीं रोक पाए। फिर 38वें मिनट में रोनाल्डो ने जादोन सांचो के शानदार क्रॉस को गोल में तब्दील कर करियर का 806 वां गोल किया।
हालांकि, मैनचेस्टर यूनाइटेड ने बढ़त गंवा दी जब टॉटनहम ने दो गोल करके इसे 2-2 से बराबर कर दिया। रोनाल्डो के दूसरे गोल से पहले स्ट्राइकर हैरी केन ने 35वें मिनट में पेनल्टी कन्वर्ट कर स्कोर 1-1 कर दिया था। 72 वें मिनट में हैरी मगुइर ने ऑन गोल कर दिया, जिसके चलते स्कोर 2-2 हो गया। यूनाइटेड ने फिर से बढ़त बना ली, जब रोनाल्डो ने 81वें मिनट में गोल दागकर अपनी हैट्रिक पूरी की। रोनाल्डो ने अब क्लब स्तर पर पिछले 13 कैलेंडर ईयर में हैट्रिक लगा चुके हैं।
Leave a comment