
Delhi Rape Case: दिल्ली की लड़कियों के दिल में बसा है डर, क्योंकि आजादी के इतने सालों बाद भी शहर में सुरक्षित नहीं हैं बच्चियां। दरअसल, फिर एक बार राजधानी दिल्ली से इंसानियत को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। यहां उत्तर पूर्वी दिल्ली में थाना दयालपुर के नेहरू विहार से 9साल की एक बच्ची के साथ रेप और हत्या का मामला सामने आया है। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी ने बच्ची के शव को सूटकेस में डालकर एक बंद मकान में फेंक दिया था। जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने दोषी के खिलाफ पॉक्सो एक्ट समेत अन्य धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है।
पोस्टमार्टम के लिए भेज गया बच्ची का शव
घटना शनिवार रात करीब पौने 9बजे की है। जहां मामले की सूचना मिलते ही थाना दयालपुर की पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। जिसके बाद उन्हें आशंका है कि बच्ची के साथ रेप और मर्डर कहीं और किया गया हैं। लेकिन बाद में शव को इस बंद मकान में लाकर फेक दिया। दिल्ली पुलिस के अनुसार बच्ची का शव उसके घर के पास के ही एक बंद मकान के अंदर मिला है। ऐसे में अनुमान लगाया जा रही है कि घटना को किसी पड़ोसी ने अंजाम दिया है। फिर पहचाने जाने के डर से उसने बच्ची की गला दबाकर हत्या कर दी।
पिता को मिला था बच्ची का शव
इस बर्बर अपराध ने शहर में लड़कियों की सुरक्षा और सेफ्टी को लेकर चिंता बढ़ा दी है। पुलिस के मुताबिक, बच्ची का शव उसके पिता ने पाया जिसके बाद वो उसे तुरंत अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। दरअसल, परिवार के मुताबिक बच्ची शनिवार की शाम से ही लापता थी। जिसके चलते परिवार के सदस्यों ने उसकी तलाश की और पास के एक खाली मकान में एक संदिग्ध सूटकेस पाया। जब उन्होंने सूटकेस खोला, तो उन्होंने देखा कि बच्ची का शव उसमें ठूंसकर भरा गया था, उसके चेहरे पर गहरे निशान थे। परिवार वालों के मुताबिक बच्ची पहले केवल बेहोश थी।
पुलिस ने शुरू की जांच
बच्ची की मौत के बाद पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए मामला दर्ज कर लिया है। बच्ची के पिता की शिकायत पर पॉक्सो एक्ट के तहत अज्ञात आरोपी के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए गुरु तेग बहादुर अस्पताल की मोर्चरी में भेज दिया है।
सीसीटीवी फुटेज और जांच
पुलिस ने घटना स्थल के आसपास के सीसीटीवी कैमरों की जांच शुरू कर दी है, ताकि आरोपी की पहचान की जा सके। इसके लिए अलग-अलग टीमें बनाई गई हैं, जो आरोपी को पकड़ने के लिए काम कर रही हैं। पुलिस जल्द से जल्द आरोपी को पकड़कर न्याय दिलाने की कोशिश कर रही है।
Leave a comment