Maharashtra Crime: नागपुर के रेड लाइट एरिया में पुलिस का छापा, तहखाने में मिलीं 31 लड़कियां, 15 दलाल गिरफ्तार

Maharashtra Crime: नागपुर के रेड लाइट एरिया में पुलिस का छापा, तहखाने में मिलीं 31 लड़कियां, 15 दलाल गिरफ्तार

MaharashtraCrime: नागपुर पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने नागपुर के रेड लाइट एरिया गंगा जमुना कॉम्प्लेक्स में छापेमारी की। जहां भारी संख्या में पुलिस बल को पहुंचते देख परिसर में देह व्यापार का धंधा चलाने वालों में हड़कंप मच गया।

आपको बता दें कि,यह छापेमारी लगातार 4 घंटे तक पूरे कैंपस में चलती रही और पुलिस ने हर जगह की तलाशी ली। सबसे पहले पूरे परिसर को चारों तरफ से घेर लिया गया और अलग-अलग इमारतों के छोटे-छोटे कमरों की तलाशी ली गई। कुछ जगहों पर तो सेक्स वर्करों ने तहखाने भी बना लिए थे।

6महिला और 9पुरुष दलाल गिरफ्तार

पुलिस की छापेमारी होते ही वहां भगदड़ मच गयी। नागपुर पुलिस ने 15 दलालों को गिरफ्तार किया है जिसमें 6 महिला और 9 पुरुष दलाल पाए गए हैं। वहीं इस पूरे ऑपरेशन में पुलिस ने 31 लड़कियों को भी पकड़ा है जिन्हें जबरन देह व्यापार के धंधे में धकेला गया था।

5थानों की पुलिस ने एक साथ की छापेमारी

आपको बता दें कि नागपुर पुलिस को सूचना मिली थी कि गंगा जमुना कॉम्प्लेक्स में सेक्स रैकेट चलाने वाली कुछ महिलाएं नाबालिग लड़कियों से भी वेश्यावृत्ति करा रही हैं। उन्हें उनके घर में बंधक बनाकर रखा गया है, जिसके चलते इतने बड़े पैमाने पर यह कार्रवाई की गई। पुलिस ने इनमें से कई लड़कियों का मेडिकल टेस्ट भी कराया है ताकि पता चल सके कि इन लड़कियों की असली उम्र क्या है। इस पूरी छापेमारी को 5 थानों की पुलिस ने मिलकर अंजाम दिया है।

Leave a comment