दिल्ली के पश्चिम विहार में ताबड़तोड़ फायरिंग, बीच सड़क प्रॉपर्टी डीलर को मारी 10 गोलियां

दिल्ली के पश्चिम विहार में ताबड़तोड़ फायरिंग, बीच सड़क प्रॉपर्टी डीलर को मारी 10 गोलियां

Delhi Crime: दिल्ली के पश्चिम विहार में शुक्रवार सुबह एक युवक की गोलियों से हत्या कर दी गई। मृतक फॉर्च्यूनर कार में सवार था। जैसे ही फायरिंग की खबर फैली, इलाके में सनसनी मच गई। पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची। जांच के दौरान करीब एक दर्जन गोलियों के खाली खोखे मिले। शुरुआती जांच में पता चला कि हमलावरों ने सामने से कई राउंड फायरिंग की।

पुलिस ने बताया कि मृतक की पहचान राजकुमार दलाल के रूप में हुई है। वह पेशे से प्रॉपर्टी डीलर था। हमले के वक्त वह रोज की तरह जिम जा रहा था। गोली लगने के बाद परिजन उसे अस्पताल ले गए, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।राजकुमार के परिवार का कहना है कि उसकी किसी से दुश्मनी नहीं थी। वह रोज सुबह गाड़ी से जिम जाता था और कभी किसी विवाद में नहीं पड़ा।

हत्या की वजह साफ नहीं, पुलिस जांच में जुटी

हमलावरों ने 8से 10राउंड फायरिंग की और फरार हो गए। राजकुमार पश्चिम विहार में ही रहता था। फिलहाल पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है और सभी सुरागों की जांच कर रही है। पुलिस यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि हत्या की असली वजह क्या थी और इसके पीछे कौन लोग हैं।

इस घटना ने एक बार फिर दिल्ली में सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपियों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार किया जाएगा।

Leave a comment