Search KhabarFast

Press ESC to close

क्रिकेटर के घर आई नन्ही परी, पहले से हैं जुड़वां बेटे; परिवार में खुशी की लहर

क्रिकेटर के घर आई नन्ही परी, पहले से हैं जुड़वां बेटे; परिवार में खुशी की लहर

Dinesh Karthikटीम इंडिया के पूर्व विकेटकीपर बल्लेबाज दिनेश कार्तिक और भारत की स्टार स्क्वैश खिलाड़ी दीपिका पल्लीकल के घर पर एक नन्हे मेहमान की एंट्री हुई है। दोनों के घर एक नन्ही परी ने जन्म लिया है। इस बात की पुष्टि खुद कपल ने अपने सोशल मीडिया अकाउंटपर एक पोस्ट को साझा कर दी है।

सोशल मीडिया अकाउंट इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट कर लिखा कि, 'दिल में आशीर्वाद और शब्दों से परे आभार के साथ हम अपनी प्यारी बेटी का स्वागत करते हैं। कबीर और जियान अपनी बहन को इंट्रोड्यूस कर बेहद उत्साहित हैं। परिवार में बेटी के आगमन पर दिनेश कर्तिक की फैमिली में अब पांच सदस्य हो गए हैं। उन्होंने अपनी बेटी का नाम राहा रखा है। इस सूचना के बाद क्रिकेटर्स ने दोनों को बधाई दी है। साथ ही सोशल मीडिया पर भी लोगों ने बधाई दी है। बता दें कि 25 अगस्त 2015 को हिंदू और क्रिश्चियन रीति-रिवाजों से दिनेश कार्तिक र दीपिका पल्लीकल की शादी हुई थी। फिर साल 2021 में दोनों के घर जुड़वां बेटे कबीर और जियान का जन्म हुआ था।

दिनेश कर्तिक का करियर

क्रिकेट के तीन फॉर्मेट में टीम इंडिया के लिए दिनेश कार्तिक ने कुल 180 मुकाबले खेले है। जिसमें 27.70 की औसत से 3463 रन बनाए। इस दौरान उन्होंने 1 शतक और 17 अर्धशतक भी लगाए हैं। इन दिनों आईपीएल में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू (RCB) के बैटिंग कोच और मेंटर के तौर पर टीम को नई दिशा दे रहे हैं।

दीपिका पल्लीकल भारत सफल खिलाड़ियों में से एक

भारत की स्क्वैश खिलाड़ियों में दीपिका पल्लीकल का सबसे सफल खिलाड़ी मानी जाती है। टॉप-10 रैंकिंग में भारत की तरफ से पहुंचने वाली पहली महिला खिलाडी हैं। उन्होंने कॉमनवेल्थ और एशियन गेम्स कई मेडल अपने नाम किए हैं। साथ ही उन्होंने 2023 मेंएशियन गेम्स में उन्होंने स्वर्ण पदक जीता था।

 

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

लय से कैसे भटके बुमराह, 164 रन खर्च किए लेकिन विकेट 0, जानें क्यों बेरंग हो रहे 'यॉर्कर किंग'

Bumrah IPL 2026 Performance:आईपीएल 2026 में मुंबई शायद विजय रथ पर सवार होना भूल गई है। अभी तक खेले गए पांच मुकाबलों में से सिर्फ एक में जीत मिली है। टीम के लिए दुर्भाग्य की बात तो ये है कि कोई खिलाड़ी आउट ऑफ फॉर्म है, तो चोट के कारण बाहर है।

KKR की लगातार हार से बढ़ा दबाव, कप्तान अजिंक्य रहाणे भावुक आए नजर

इंडियन प्रीमियर लीग 2026 में कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) का प्रदर्शन अब तक बेहद निराशाजनक रहा है। टीम लगातार हार झेल रही है, जिससे कप्तान अजिंक्य रहाणे पर दबाव साफ दिखाई दे रहा है।

टी20 विश्व कप में हुई थी मैच फिक्सिंग? टीम के कप्तान का नाम आया सामने; ICC ने शुरू की जांच

ICC Investigat Match Fixing:टी20 विश्व कप 2026 भारत और श्रीलंका की मेजबानी में खेला गया। कप्तान सूर्यकुमार की अगुवाई में भारतीय तीसरी टी20 विश्व कप को अपने नाम किया। अब टी20 विश्व से जुड़ी एक हैरान करने वाली खबर सामने आई है।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast
ताज़ा खबरों के लिए नोटिफिकेशन चालू करें