Share Market: सेंसेक्स 2496 अंक टूटा तो निफ्टी 775 अंक गिरा, सोने-चांदी में भी भारी गिरावट

Share Market: सेंसेक्स 2496 अंक टूटा तो निफ्टी 775 अंक गिरा, सोने-चांदी में भी भारी गिरावट

Share Market Crash: मिडिल ईस्ट में ईरान-इज़रायल-US युद्ध के बीच आज भारतीय शेयर बाजार में भारी बिकवाली देखी गई। BSE सेंसेक्स इंट्राडे में करीब 2496अंक टूटकर दिन के निचले स्तर पर पहुंच गया, जबकि निफ्टी 50भी 775अंक लुढ़क गया। इसके अलावा कमोडिटी बाजार में भी कोहराम मच गया। MCX पर सिल्वर में ₹15,000प्रति किलो और गोल्ड में ₹5,500प्रति 10ग्राम की भारी गिरावट दर्ज की गई।

शेयर बाजार में मचा कोहराम

बता दें. दिन की शुरुआत में ही बाजार में भारी दबाव दिखा। सेंसेक्स 76,000के स्तर के नीचे फिसल गया और निफ्टी 23,000के महत्वपूर्ण सपोर्ट को भी ब्रेक करते हुए नीचे आया। अंत तक सेंसेक्स में 2,000अंक से अधिक की गिरावट बनी रही, जबकि निफ्टी करीब 700-800अंकों की भारी गिरावट के साथ बंद हुआ।

सोने-चांदी में भी भारी गिरावट

दूसरी तरफ, आमतौर पर युद्ध के समय सोना-चांदी सुरक्षित निवेश माने जाते हैं, लेकिन आज मुनाफावसूली और मजबूत डॉलर के दबाव से कीमतें टूट गईं। MCX गोल्ड अप्रैल 2026 अनुबंध में ₹5,500 प्रति 10 ग्राम गिरकर निचले स्तर पर पहुंचा।  जबकि सिल्वर मई 2026 अनुबंध) में ₹15,000 प्रति किलो तक टूट गया। विश्लेषकों का कहना है कि ऊंची तेल कीमतों से महंगाई बढ़ने की आशंका और अमेरिकी फेडरल रिजर्व के ब्याज दरों पर सख्त रुख के कारण प्रीशियस मेटल्स में बिकवाली देखी गई।

Leave a comment