Search KhabarFast

Press ESC to close

दिल्ली में तरुण हत्याकांड पर राहुल गांधी का बयान, बोले- उत्तम नगर ने हिंसा की भारी कीमत चुकाई

दिल्ली में तरुण हत्याकांड पर राहुल गांधी का बयान, बोले- उत्तम नगर ने हिंसा की भारी कीमत चुकाई

Delhi News: राजधानी दिल्ली के उत्तम नगर इलाके में तरूण नाम के युवक की हत्या कर दी गई थी। जिसके बाद काफी बवाल देखा गया है। इसको लेकर लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने बीजेपी पर निशाना साधा है। उन्होंने कहता कि खून-खराबा केवल BJP और उसका इकोसिस्टम चाहता है, जो नफ़रत के तवे पर हिंसा की रोटी सेंकने के हर मौके का फायदा उठाता है।

राहुल गांधी ने सोशल मीडिया अकाउंट एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा कि उत्तम नगर के लोगों ने हिंसा की भारी कीमत चुकाई है - एक तरफ एक जवान लड़के, तरुण, की जान चली गई, दूसरी तरफ एक पूरा परिवार उत्पीड़न का सामना कर रहा है। उन्हें और खून-खराबा नहीं चाहिए। खून-खराबा केवल BJP और उसका इकोसिस्टम चाहता है, जो नफ़रत के तवे पर हिंसा की रोटी सेंकने के हर मौके का फायदा उठाता है। वो चाहते हैं कि देश हिंदू-मुसलमान में उलझा रहे, ताकि लोग यह न पूछ सकें कि आखिर प्रधानमंत्री देश की रक्षा, ऊर्जा सुरक्षा, खाद्य सुरक्षा और सामरिक संप्रभुता को अमेरिका के हवाले करने पर क्यों मजबूर हैं - इसीलिए, दिन-दहाड़े देश की राजधानी में फिर से दंगों जैसे हालात खड़े किए जा रहे हैं।

देश की शक्ति हमारी एकता, भाईचारे और मोहब्बत में है- राहुल गांधी

इसके साथ ही राहुल गांधी ने राजधानी दिल्ली की जनता से अपील की है कि दिल्लीवासियों से अनुरोध है किसी बहकावे में न आएं - देश की शक्ति हमारी एकता, भाईचारे और मोहब्बत में है। जोड़ो जोड़ो, भारत जोड़ो।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

Punjab News: क्या फिर से हाथ थामने की तैयारी कर रहे कैप्टन अमरिंदर? बदले सियासी सुरों ने चर्चाओं को दी हवा

Punjab News: पंजाब विधानसभा चुनाव से पहले सियासी बाजार में चर्चाओं को दौर जारी है। चर्चा इस बात की है कि क्या कैप्टन अमरिंदर सिंह फिर से कांग्रेस में वापसी की तैयारी कर रहे हैं। इसक वजह साफ दिख रही है क्योंकि, हाल में कैप्टन अमरिंदर ने पीएम मोदी के दिमागी नक्सल वाले बयान पर सवाल उठाए थे।

Political News: 'निशु, मैं तुम्हारे साथ हूं'... निशु के समर्थन में अमित शाह से राहुल गांधी ने पूछे सवाल

Political News: लोकसभा में विपक्ष की नेता और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने गुरुवार को कार्यकर्ता निशु आज़ाद का समर्थन किया। निशु आज़ाद ने केंद्र सरकार पर उनके पिता पर कथित हमले के आरोपी को बचाने का आरोप लगाया है। सोशल मीडिया X पर एक पोस्ट में गांधी ने आज़ाद की अपील का जवाब दिया, जिसमें उन्होंने दावा किया था कि आरोपी का जुर्म कबूल करते हुए वायरल वीडियो के बावजूद, दिल्ली पुलिस डेढ़ महीने से अधिक समय से कोई कार्रवाई करने में विफल रही है।

राहुल गांधी ने संभाली ‘चीफ सेलेक्टर’ की भूमिका, कांग्रेस में 60% से ज्यादा सचिव बदलने की तैयारी

कांग्रेस में संगठन को नए सिरे से मजबूत करने की तैयारी तेज हो गई है। पार्टी 2029 के लोकसभा चुनाव को ध्यान में रखते हुए अभी से अपनी नई टीम तैयार करने में जुट गई है।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast