Corona Virus: देश में लगातार बढ़ रहा कोरोना का खौफ, 24 घंटे में पांच लोगों की मौत, जानें अपने राज्य का हाल

Corona Virus Update: भारत में कोरोना वायरस के मामलों में एक बार फिर तेजी देखी जा रही है। स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय के अब तक के आंकड़ों के अनुसार, देश में पिछले 24 घंटों में 65 नए मामले दर्ज किए गए हैं। जिसके बाद सक्रिय मामलों की संख्या बढ़कर 4,026 हो गई है। इस दौरान पांच लोगों की मौत भी हुई है। 2025 में कोरोना वायरस से अब तक कुल 37 लोगों की मौत हो चुकी है।
केरल और महाराष्ट्र में सबसे ज्यादा मामले
सबसे ज्यादा प्रभावित राज्यों में केरल है। जहां 1,435 सक्रिय मामले हैं। इसके बाद महाराष्ट्र में 506 और दिल्ली में 483 मामले दर्ज किए गए हैं। पश्चिम बंगाल में 331 और गुजरात में 320 सक्रिय मामले हैं। कर्नाटक और तमिलनाडु में लगभग 238 और 199 मामले सामने आया हैं। बाकी के अन्य राज्यों जैसे उत्तर प्रदेश (147) और राजस्थान (62) में भी मामले बढ़ रहे हैं। बिहार और झारखंड जैसे राज्यों में हाल ही में नए मामले सामने आए हैं।
नए वेरिएंट और सावधानियां
विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) ने NB.1.8.1 और LF.7 वेरिएंट्स को ‘वेरिएंट्स अंडर मॉनिटरिंग’ (VUM) के रूप में वर्गीकृत किया है। स्वास्थ्य मंत्रालय ने नागरिकों से मास्क पहनने, सामाजिक दूरी बनाए रखने और टीकाकरण कराने की अपील की है। विशेषज्ञों का कहना है कि लक्षण हल्के होने के बावजूद, खांसी, बुखार, थकान या सर्दी जैसे लक्षण दिखने पर तुरंत टेस्ट कराए। स्वास्थ्य मंत्रालय ने राज्यों को टेस्टिंग बढ़ाने और जोखिम समूहों की निगरानी करने का निर्देश दिया है।
कर्नाटक ने सांस की तकलीफ वाले लोगों के लिए अनिवार्य टेस्टिंग लागू की है। जबकि दिल्ली में अस्पताल पूरी तरह तैयार हैं। टीकाकरण अभियान को और तेज करने पर जोर दिया जा रहा है। खासकर उन लोगों के लिए जो बूस्टर डोज नहीं लिए हैं।
Leave a comment