DELHI CORONA: दिल्ली में अपने चरम पर कोरोना, हर रोज बढ़ रहे है रिकॉर्ड मामले

DELHI CORONA: दिल्ली में अपने चरम पर कोरोना, हर रोज बढ़ रहे है रिकॉर्ड मामले

नई दिल्ली:  दिल्ली में कोरोना तीसरी लहर की शुरूआत हो चुकी है. इसको लेकर दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन ने कहा कि ऐसा लगता है कि दिल्ली में कोरोना के मामले अभी चरम पर हैं. वहीं विशेषज्ञों का कहना है कि यह 4-5 दिनों तक चल सकता है. दिल्ली का समग्र मृत्यु अनुपात 1.59% है. उन्होंने कहा कि बहुत से लोग मास्क नहीं पहन रहे हैं. ज्यादातर मामले मजदूर वर्ग के हैं. हमने सरकार के अस्पतालों में 110 आईसीयू बेड बढ़ाए हैं.

स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद जैन ने कहा एमसीडी के कर्मचारियों के हड़ताल पर कहा कि यह मेरी समझ से परे है कि जब भी हड़ताल होती है, एमसीडी के मेकर्स कर्मचारियों का वेतन कैसे चुकाते हैं. इससे यह पता चलता है कि एमसीडी के पास पैसा है. उन्होंने कहा कि मेरे विचार मेंयह सब योजना बना रहे हैं और जानबूझकर कर रहे हैं.

इससके पहले कोरोना की स्थिति के लेकर सत्येंद्र जैन ने कहा था कि 80% बेड को ICU बेड के रूप में आरक्षित करने के हमारे आदेश के उच्च न्यायालय के आदेश को रद्द करने के लिए दिल्ली सरकार ने सुप्रीम कोर्ट में स्पेशल लीव पिटीशन दायर की है.

आपको बता दें कि दिल्ली में पिछले 24 घंटों में 7,745 कोरोना के नए मामले सामने आए है. इस दौरान 77 मरीजों की मौत भी हुई है और पिछले 24 घंटे में 6,069 मरीज ठीक भी हुए हैं. साथ ही दिल्ली में पिछले कुछ दिनों से रोजाना 6 हजार से अधिक नए मामले सामने आ रहे हैं.

Leave a comment