नई दिल्ली: भारत में कोरोना महामारी दूसरी लहर की रफ्तार धीमी पड़ गई है. इसी के साथ कोरोना वैक्सीन के टीकाकरण की शुरूआत हो चुकी है. कोरोना के नए मामलों में उतार चढ़ाव जारी है. देश में पिछले 24 घंटों में कोरोना के 38 हजार 079 मामले सामने आए हैं. वहीं देश में कोरोना के मामले 3,10,64,908 दर्ज किए गए है. इसके साथ ही कोरोना के कारण 560 लोगों ने अपनी जान गंवा दी है. साथ ही देश में अभी तक 39,95,56,324 लोगों को कोरोना की वैक्सीन लग चुकी है.
आपको बता दें कि, स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से जारी की गई रिपोर्ट के अनुसार, देश में अब कोरोना के कुल मामलों की संख्या 3 करोड़ 10 लाख 64 हजार 908 तक पहुंच गई है. वहीं कोरोना से जान गंवाने वालों की संख्या अब 4 लाख 13 हजार 091 हो गई है. साथ ही देश में अब तक 3 करोड़ 2 लाख 27 हजार 792 लोग कोरोना वायरस को मात देने में सफल हो गए हैं. देश में 4,24,025 सक्रिय मामले है.
राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली की बात करें तो, दिल्ली में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 66 नए मरीज सामने आए है. इस दौरान 79 लोग डिस्चार्ज हुए है. इसके साथ ही दिल्ली में कोरोना की वजह 1 व्यक्तियों की मृत्यु हो चुकी है. वहीं दिल्ली में एक्टिव केसों की संख्या 657 हो गई है. प्रदेश में 14,09,739 लोग कोरोना की चपेट में आ चुके है.
दिल्ली के पड़ोसी राज्य हरियाणा में पिछले 24 घंटों में 46 नए कोरोना के मामले समाने आए है. इसके साथ ही 08 लोगों की कोरोना से मौत हो गई है, और इतने ही समय में 40 लोगों ने रिकवरी दर्ज की है. राज्य में 836 सक्रिय मामले है.
महाराष्ट्र में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 7,761 नए मामले सामने आए है. साथ ही 167 लोगों की कोरोना की वजह से मौत हो गई है. इसके साथ ही कोरोना से अबतक 1,26,727 लोगों ने अपनी जान गंवा दी है. इसके साथ ही अबतक 59,65,644 लोग कोरोना को मात दे चुके है.