CORONAVIRUS UPDATES: देश में कोरोना के मामले में आई गिरावट, लेकिन दिल्ली में रिकॉर्ड मामले

CORONAVIRUS UPDATES:  देश में कोरोना के मामले में आई गिरावट, लेकिन दिल्ली में रिकॉर्ड मामले

नई दिल्ली: पूरी दुनिया में कोरोना का कहर है. वहीं भारत में भी कोरोना का प्रकोप दिन पर दिन बढ़ता ही जा रहा है. देश में पिछले 24घंटों में कोरोना के 50हज़ार 357मामले सामने आए हैं. वहीं पिछले 24घंटों में 577  कोरोनामरीजों की मौत हुई है. 

आपको बता दें कि, स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से जारी की गई रिपोर्ट के अनुसार, देश में अब कोरोना के कुल मामलों की संख्या 84लाख 62हज़ार 081  तक पहुंच गई हैं. वहीं कोरोना से जान गंवाने वालों की संख्या अब 1लाख 25हज़ार 562हो गई है. साथ ही देश मे अब तक 78लाख 19हज़ार 887लोग कोरोना वायरस को मात देने में सफल हुए हैं.

वहीं देश की राजधानी दिल्ली की बात करें तो, दिल्ली में पिछले 24घंटे में कोरोना के 7 हजार 178नए मरीज सामने आए है. साथ ही 64मरीजों की मौत हुई है. दिल्ली में अब कुल कोरोना मरीजों की संख्या बढ़कर 4,23,831हो गई है. वहीं अब तक कुल 6,883लोग कोरोना से अपनी जान गंवा चुके हैं.

देश में सबसे ज्यादा कोरोना प्रभावित राज्य महाराष्ट्र है. महाराष्ट्र में अब तक 17,10,314 लोगों को संक्रमित पाया जा चुका है और 44,965लोगों की मौत हुई है.

Leave a comment