EYE CARE: आंखों की रोशनी बढ़ाने के लिए इन फलों का करें सेवन, बीमारियों से भी मिलेगा छुटकारा

EYE CARE: आंखों की रोशनी बढ़ाने के लिए इन फलों का करें सेवन, बीमारियों से भी मिलेगा छुटकारा

HEALTH TIPS: हमारी आंखें बहुत ही सेंसिटिव ऑर्गन होती है। जिन्हें थोड़ी ज्यादा केयर की जरूरत होती है। आंखों से जुड़ी किसी भी समस्या को नजरअंदाज करने से रोशनी जाने का खतरा होता है। लगातार लैपटॉप पर काम करने और मोबाइल के इस्तेमाल से आपकी आंखों में होती है, जलन, खुजली की समस्या तो इसे इग्नोर करने की गलती न करें।

आंखों पर प्रेसर बढ़ने से ड्राईनेस की सम्सया भी बढ़ती है, आंखों की क्लियर विज़न भी कम होने लगती है, और बड़े ही नहीं बच्चों को भी कम उम्र में आंखों से जुड़ी ये सारी समस्याएं परेशान करने लगी हैं।  कुछ फलों को डाइट में शामिल करने से आंखों की रोशनी में वृद्धी होती है, साथ ही इम्यूनिटि भी मजबूत होती है। आंखों को स्वस्थ रखने के लिए कई सारे विटामिन्स और न्यूट्रिएंट्स की जरूरत होती है। तो आइए जानते हैं उन फलों के बारे में जिनमें ये सारे विटामिन्स होते हैं।

पपीता

पपीते कई सारे मिनरल्स, एंटीऑक्सीडेंट और एंजाइम का खजाना होता है, जो आंखों से जुड़ी कई समस्याओं को दूर रखता है। इसे खाने से आंखों की रोशनी बढ़ती है। साथ ही हमारे इम्यूनिटि को भी मजबूत बनाता है।

आम

आम में विटामिन ए और विटामिन ई पाया जाता है। जहां विटामिन ए आपकी आंखों की सतह पर होने वाले इन्फेक्शन और बैक्टीरिया को हटाने का काम करता है। तो वहीं विटामिन ई आंखों की रोशनी में सुधार लाता है। विटामिन ई एक एंटीऑक्सीडेंट भी है, जो फ्री रेडिकल्स से आंखों को होने वाली डैमेजिंग से बचाता है। विटामिन ए की कमी, आंखों में ड्राईनेस और धुंधलेपन की वजह बन सकती है।

गाजर

गाजर विटामिन ए और बीटा कैरोटीन का बेहतरीन स्त्रोत है। जो आंखों की रोशनी बढ़ाने के लिए जरूरी होता है। इसके अलावा गाजर बीटा कैरोटीन, फाइबर, विटामिन K1, पोटैशियम और एंटीऑक्सीडेंट से भी भरपूर होता है। जो आंखों को हेल्दी बनाए रखता हैं। साथ ही ऑक्सीडेटिव तनाव की वजह से आंखों को होने वाले नुकसान से भी बचाता है।

Leave a comment