Search KhabarFast

Press ESC to close

Colombia Earthquake: कोलंबिया में 7.4 तीव्रता के भूकंप ने मचाई ताबाही, 132 लोगों की मौत; 570 घायल, कई इमारतें ढहीं

Colombia Earthquake: कोलंबिया में 7.4 तीव्रता के भूकंप ने मचाई ताबाही, 132 लोगों की मौत; 570 घायल, कई इमारतें ढहीं

Colombia Earthquake: कोलंबिया में सोमवार सुबह आए 7.4 तीव्रता के शक्तिशाली भूकंप ने भारी तबाही मचा दी। CNN की रिपोट के मुताबिक, भूकंप में कम से कम 132 लोगों की मौत हो गई, जबकि 570 लोग घायल बताए जा रहे हैं। पश्चिमी कोलंबिया का रिसारल्डा क्षेत्र सबसे ज्यादा प्रभावित हुआ है। भूकंप के झटके राजधानी बोगोटा समेत देश के कई हिस्सों में महसूस किए गए।

Pereira में सबसे ज्यादा तबाही

भूकंप से पेरिया शहर में भारी नुकसान की खबर है। रिपोर्ट के मुताबिक, अकेले पेरिया में 60 लोगों की मौत हुई है। करीब 5 लाख की आबादी वाला यह शहर भूकंप के केंद्र से 64 किलोमीटर से भी कम दूरी पर स्थित है। कई इमारतें ढह गईं और बड़ी संख्या में लोग मलबे में फंस गए। राहत और बचाव दल लगातार प्रभावित इलाकों में रेस्क्यू ऑपरेशन चला रहे हैं।

86 इमारतें ढहीं, एयरपोर्ट सेवाएं प्रभावित

शक्तिशाली भूकंप के बाद देश के पांच प्रमुख शहरों में रेड अलर्ट जारी किया गया है। रिपोर्टों के अनुसार, करीब 86 इमारतें ढह गई हैं, जबकि सात हवाई अड्डों पर कामकाज रोक दिया गया। इससे परिवहन व्यवस्था भी प्रभावित हुई है। अस्पतालों और अन्य जरूरी सेवाओं पर भी दबाव बढ़ गया है। राष्ट्रपति अबेलार्डो डी ला एस्प्रिएला ने बताया कि बड़ी संख्या में रिहायशी इमारतों को नुकसान पहुंचा है। स्वास्थ्य केंद्रों और स्कूलों को भी नुकसान की खबर है। सरकार ने प्रभावित इलाकों में राहत एवं बचाव कार्य तेज कर दिया है।

बोगोटा में भी महसूस हुए तेज झटके

भूकंप का असर राजधानी बोगोटा तक महसूस किया गया। तेज झटकों के बाद कई इमारतों में अलार्म बजने लगे और एहतियात के तौर पर लोग अपने घरों और दफ्तरों से बाहर निकलकर सड़कों पर आ गए। अधिकारियों ने लोगों से क्षतिग्रस्त इमारतों से दूर रहने और संभावित आफ्टरशॉक्स को लेकर सतर्क रहने की अपील की है।

Chocó में भी भारी नुकसान

अमेरिकी भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण (USGS) के मुताबिक, भूकंप सोमवार सुबह करीब 7:34 बजे स्थानीय समय पर आया। इसका केंद्र सैन जोस डेल पालमार के पास चोको क्षेत्र में था और इसकी गहराई करीब 107 किलोमीटर बताई गई। चोको की क्षेत्रीय राजधानी क्विबडो में भी लोगों के घायल होने और इमारतों को भारी नुकसान की जानकारी सामने आई है।

राष्ट्रपति ने बुलाई इमरजेंसी बैठक

राष्ट्रपति अबेलार्डो डी ला एस्प्रिएला ने भूकंप के बाद इमरजेंसी कमेटी की बैठक बुलाई है। उन्होंने कहा है कि सरकार प्रभावित लोगों की सुरक्षा और राहत के लिए हर जरूरी कदम उठाएगी। राष्ट्रपति ने राहत एवं बचाव प्रयासों की व्यक्तिगत रूप से निगरानी करने की बात भी कही है।

राहत सामग्री जुटाने की तैयारी

राजधानी बोगोटा के मेयर कार्लोस एफ. गैलन ने प्रभावित लोगों की मदद के लिए छह कलेक्शन पॉइंट बनाए जाने की घोषणा की है। इन केंद्रों पर पीने का पानी, कंबल, लंबे समय तक खराब न होने वाला भोजन, हाइजीन प्रोडक्ट्स और फर्स्ट-एड सामग्री जैसी जरूरी चीजें जुटाई जा रही हैं।

भूकंप के बाद राहत और बचाव अभियान जारी है। अधिकारियों की प्राथमिकता मलबे में फंसे लोगों को सुरक्षित बाहर निकालना, घायलों को उपचार उपलब्ध कराना और प्रभावित क्षेत्रों में जरूरी सेवाएं बहाल करना है। मृतकों और घायलों की संख्या में आगे बदलाव की संभावना बनी हुई है।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

Delhi Metro:दिल्ली मेट्रो ने विश्व में बढ़ाया भारत का मान,इस मामले में न्यूयॉर्क से लेकर हांगकांग तक छूट गया पीछे

Delhi Metro: दिल्ली मेट्रो दिल्ली-एनसीआर की लाइनलाइन बन चुकी है। मेट्रो की सटीकता, समय पर यात्रा और भरोसेमंद सेवा के मामले में दिल्ली मेट्रो ने दुनिया की बड़ी-बड़ी मेट्रो सेवा को पीछे छोड़ दिया है। दिल्ली मेट्रो ने हांगकांग, पेरिस और न्यूयॉर्क जैसे शहरों की मेट्रो को पीछे छोड़ते हुए बड़ी उपलब्धि हासिल की है।

'जब तक हथियार नहीं डाल देता तब तक...' डोनाल्ड ड्रंप के प्लान को बेंजामिन नेतन्याहू ने एक झटके में किया खारिज

Benjamin Netanyahu Plans On Ghaza: इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने रविवार यानी 9 अगस्त को कहा कि इजरायल ने गाजा के लिए अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के 15-पॉइंट पीस प्लान पर बातचीत करने से मना कर दिया और जब तक हमास पूरी तरह से सरेंडर नहीं कर देता, तब तक इजरायल पीछे नहीं हटेगा।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast