Search KhabarFast

Press ESC to close

Aaj Ka Mausam 11 August 2026: दिल्ली-हरियाणा से राजस्थान तक बारिश का अलर्ट, IMD ने जारी की बड़ी चेतावनी

Aaj Ka Mausam 11 August 2026: दिल्ली-हरियाणा से राजस्थान तक बारिश का अलर्ट, IMD ने जारी की बड़ी चेतावनी

Aaj Ka Mausam 11 August 2026: देश के कई राज्यों में अगले कुछ दिनों के मौसम का मिजाज खराब रहने वाला है। मौसम विभाग के मुताबिक, यूपी, उत्तराखंड गुजरात मध्य प्रदेश और हरियाणा के कई जिलो में आंधी-तूफान के साथ मध्यम बारिश की सभावना जताई गई है। इसके सात ही पश्चिमी मध्य प्रदेश में 13 से 15 अगस्त, जबकि पूर्वी मध्य प्रदेश में 12 से 15 अगस्त तक बारिश के आसार हैं, वहीं छत्तीसगढ़ में 11 अगस्त को कुछ स्थानों पर बारिश हो सकती है।

मौसम विभाग के मुताबिक, पूर्वोत्तर भारत में भी मौसम बदलने वाला है। अरुणाचल प्रदेश में 9 से 11 अगस्त और असम-मेघालय में 10 से 11 अगस्त तक बारिश की संभावना है। इसके अलावा नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में 9 से 15 अगस्त के बीच कई इलाकों में बारिश हो सकती है। जम्मू-कश्मीर और लद्दाख में 10 से 13 अगस्त के बीच भारी बारिश की आशंका है, जबकि हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में 9 से 15 अगस्त तक तेज बारिश का संभावना है।

दिल्ली हल्की और यूपी में भारी बारिश का अलर्ट 

मौसम विभाग ने, राजधानी दिल्ली-एनसीआर में 11 से 15 अगस्त के बीच मौसम सुहावना रहने के साथ बारिश के आसार हैं। IMD के मुताबिक, 12 और 13 अगस्त को दिल्ली में बहुत हल्की बारिश हो सकती है, जबकि 14 और 15 अगस्त को भी राजधानी के कई हिस्सों में हल्की से बहुत हल्की बारिश होने की संभावना है। इस दौरान हवाओं की रफ्तार करीब 10 से 15 किलोमीटर प्रति घंटा रह सकती है और उनकी दिशा में भी बदलाव देखने को मिलेगा। वहीं, उत्तर प्रदेश में 11 से 13 अगस्त के तक भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। अयोध्या, अंबेडकर नगर, सुल्तानपुर, अमेठी, बस्ती, संत कबीर नगर, सिद्धार्थनगर, प्रयागराज, कौशांबी, प्रतापगढ़, फतेहपुर, देवरिया, कुशीनगर, महाराजगंज, वाराणसी, जौनपुर, गाजीपुर, चंदौली, मेरठ, बागपत, गाजियाबाद, गौतम बुद्ध नगर यानी नोएडा, हापुड़, बुलंदशहर, सहारनपुर, मुजफ्फरनगर और शामली समेत कई जिलों में तेज बारिश की संभावना जताई गई है।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

'भारत के 80 फीसदी लोग मांसहारी...'ब्रिक्स समिट के डिनर के मेन्यू पर राहुल गांधी ने उठाए सवाल

Rahul Gandhi Social Media Post: ब्रिक्स समिट के पहले दिन मेहमानों के लिए डिनर का आयोजन किया गया था। जिसमें भारत समेत विश्वभर के नेता शामिल हुए। अब डिनर के मेन्यू पर राहुल गांधी ने सवाल खड़े किए हैं। राहुल गांधी ने कहा कि भारत के 80 फीसदी लोग मांसहारी है और गैर-शाकाहारी खाना स्वादिष्ट होता है। कांग्रेस नेता राहुल गांधी का बयान ऐसे समय में आया है जब ब्रिक्स के डिनर में शाकाहारी खाना परोसा गया। डिनर का आयोजन भारत मंडपम् में किया गया था।

BRICS Summit 2026: 3 दिन, 15 द्विपक्षीय बैठकें और 20 बड़े मुद्दे, जानिए भारत की कूटनीतिक ताकत

BRICS Summit 2026: दिल्ली में 12 और 13 सितंबर को आयोजित 18वें ब्रिक्स समिट शिखर सम्मेलन में वैश्विक राजनीति से लेकर आतंकवाद, पश्चिम एशिया संकट, व्यापार, डॉलर के विकल्प और ग्लोबल साउथ की भूमिका जैसे अहम मुद्दों पर चर्चा हुई। भारत की अध्यक्षता में हुए इस सम्मेलन में नई दिल्ली घोषणापत्र जारी किया गया। इसके बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ब्रिक्स नेताओं के सम्मान में डिनर की मेजबानी की।

'2029 से पहले 21 राज्यों में लागू होगा UCC',अमित शाह ने बताया मोदी सरकार का बड़ा संकल्प

Amit Shah On UCC Implementation:केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा है कि बीजेपी के नेतृत्व वाली NDA सरकारें 2029 से पहले देश के 21 राज्यों में यूनिफॉर्म सिविल कोड लागू करेंगी। उन्होंने केंद्र सरकार की उपलब्धियों के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में बीजेपी की 25 साल की राजनीतिक यात्रा का भी जिक्र किया।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast