Search KhabarFast

Press ESC to close

कांवड़ियों की भारी भीड़ से थमेगी रफ्तार! दिल्ली-नोएडा समेत इन रूट्स पर ट्रैफिक अलर्ट

कांवड़ियों की भारी भीड़ से थमेगी रफ्तार! दिल्ली-नोएडा समेत इन रूट्स पर ट्रैफिक अलर्ट

Kanwar Yatra Traffic Alert: मंगलवार को सावन की शिवात्रि को होने के कारण कांवड़ यात्रा अपने चरम पर रहेगी। जिसकी वजह से दिल्ली, नोएडा गाजियाबाद और फरीदाबाद के कई इलाकों में भारी संख्या में कांवाडियों की मौजूदगी देखी जा सकती है। जिसकी वजह से भारी ट्रैफिक की स्थिति पैदा हो सकती है। साथ ही कई इलाकों में जाम की स्थिति पैदा हो सकती है। घर से बाहर निकले से पहले ट्रैफिक अपडेट लेने और वैकल्पिक मार्गों का इस्तेमाल करने की सलाह दी गई है।

कांवाडियों की भारी भीड़ को देखते हुए दिल्ली, नोएडा और फरीदाबाद पुलिस ने यात्रियों के लिए व्यापक ट्रैफिक एडवाइजरी जारी की है। 11 अगस्त को दिल्ली-नोएडा, नोएडा-गाजियाबाद, गाजियाबाद-दिल्ली और दिल्ली-फरीदाबाद के प्रमुख मार्गों पर यातायात का दबाव सबसे ज्यादा रहने की संभावना है। खासतौर पर कालिंदी कुंज, नोएडा-दिल्ली बॉर्डर और डीएनडी फ्लाईवे पर कांवड़ियों की आवाजाही के चलते जाम और वाहनों की धीमी रफ्तार की स्थिति बन सकती है। सरिता विहार, जसोला और नोएडा से सटे सीमावर्ती सेक्टरों के बीच सफर करने वाले लोगों को भी देरी का सामना करना पड़ सकता है। ट्रैफिक पुलिस ने इन मार्गों पर यात्रा करने वाले लोगों को संभव हो तो वैकल्पिक रास्तों का इस्तेमाल करने और मेट्रो सेवा को प्राथमिकता देने की सलाह दी है।

 

 

ट्रैफिक एडवाइजरी के मुताबिक, कांवड़ यात्रा से जुड़े प्रतिबंधों के कारण आश्रम चौक, मथुरा रोड और बदरपुर मार्ग पर यातायात प्रभावित रहेगा। इससे सेंट्रल दिल्ली, साउथ दिल्ली और फरीदाबाद के बीच आने-जाने वाले वाहनों को परेशानी हो सकती है। खासतौर पर बदरपुर बॉर्डर और आसपास के एंट्री पॉइंट्स पर शिवरात्रि के चलते दिनभर भारी ट्रैफिक दबाव रहने की संभावना है। वहीं, नोएडा-ग्रेटर नोएडा और दिल्ली को जोड़ने वाली अन्य सड़कों पर डायवर्जन के चलते लंबा जाम लग सकता है। ट्रैफिक पुलिस ने लोगों को ऑफिस, एयरपोर्ट या रेलवे स्टेशन जाने के लिए घर से पर्याप्त समय पहले निकलने, दिल्ली-नोएडा के बीच सफर के लिए निजी वाहनों के बजाय मेट्रो का इस्तेमाल करने और घर से निकलने से पहले लाइव ट्रैफिक अपडेट चेक करने की सलाह दी है।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

Jharkhand Bandh: छात्रों पर पुलिस कार्रवाई के विरोध में झारखंड बंद, BJP ने किया राज्यव्यापी प्रदर्शन का ऐलान

Jharkhand Bandh: भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने मंगलवार को झारखंड में राज्यव्यापी "बंद" का आयोजन किया। यह बंद छात्र उम्मीदवारों के खिलाफ पुलिस बर्बरता के विरोध में बंद बुलाया गया है। सत्ताधारी झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) ने इस दावे को "पूरी तरह से हताशा" करार देते हुए खारिज कर दिया।

Delhi News: दिल्ली पुलिस ने जारी किए 19 मोस्ट वॉन्टेड आतंकियों के पोस्टर, 15 अगस्त से पहले बढ़ी सतर्कता

15 August Alert: 15 अगस्त यानी स्वतंत्रता दिवस के पहले देश की राजधानी दिल्ली में हाई अलर्ट जारी कर दिया है। ये हाई अलर्ट दिल्ली के प्रमुख सार्वजनिक स्थानों, बाजारों, मेट्रो स्टेशनों और बिजी इलाकों के लिए जारी किया गया है। दिल्ली पुलिस ने इन जगहों पर 19 मोस्ट वॉन्टेड आतंकियों के पोस्टर लगवाए हैं।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast