Search KhabarFast

Press ESC to close

पीएम मोदी से मिले सीएम योगी...क्या 2027 के चुनावों को लेकर हुई चर्चा, जानें क्या निकला परिणाम?

पीएम मोदी से मिले सीएम योगी...क्या 2027 के चुनावों को लेकर हुई चर्चा, जानें क्या निकला परिणाम?

CM Yogi Meets PM Modi: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से उनके आवास पर मुलाकात की। यह मुलाकात राजनीतिक रूप से काफी अहम मानी जा रही है। इस दौरान दोनों नेताओं के बीच उत्तर प्रदेश में संभावित मंत्रिमंडल विस्तार और वर्ष 2027 में होने वाले विधानसभा चुनावों को लेकर विस्तार से चर्चा हुई। इसके साथ ही राज्य में चल रही विकास योजनाओं और भविष्य की राजनीतिक रणनीति पर भी विचार-विमर्श किया गया।

किस बात पर दिया गया जोर

सूत्रों के अनुसार, बैठक में इस बात पर जोर दिया गया कि सरकार की योजनाओं का लाभ आम जनता तक सही तरीके से पहुंचे। साथ ही विकास कार्यों की गति को और तेज करने पर भी चर्चा हुई। माना जा रहा है कि 2027 के चुनावों को ध्यान में रखते हुए संगठन और सरकार दोनों स्तर पर बड़े फैसले लिए जा सकते हैं।

योगी कर सकते हैं जेपी नड्डा से मुलाकात

पीएम मोदी से मुलाकात के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के सोमवार दोपहर करीब 3:30 बजे भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा से मिलने की संभावना है। यह मुलाकात ऐसे समय हो रही है जब उत्तर प्रदेश में मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर सियासी चर्चाएं तेज हैं। माना जा रहा है कि इस बैठक में संगठन और सरकार के बीच तालमेल को लेकर अहम बातचीत हो सकती है।

मंत्रिमंडल विस्तार लगभग तय

वर्तमान में योगी सरकार के मंत्रिमंडल में पहले कुल 54 मंत्री थे, जिनमें से 6 पद पहले से ही खाली थे। इसके बाद 2024 के लोकसभा चुनाव के बाद दो मंत्री को केंद्र सरकार में मंत्री बनाए जाने से राज्य मंत्रिमंडल में और पद खाली हो गए हैं। ऐसे में मंत्रिमंडल विस्तार लगभग तय माना जा रहा है। 

राजनीतिक सूत्रों के मुताबिक, प्रदेश भाजपा के पूर्व अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी को नए मंत्रिमंडल में जगह मिल सकती है। इसके अलावा कुछ मौजूदा मंत्रियों को संगठन में भेजा जा सकता है और संगठन से जुड़े कुछ नेताओं को सरकार में शामिल किया जा सकता है। इससे संगठन और सरकार दोनों को मजबूती मिलने की उम्मीद है

चुनाव पहले होगा टीम तैयार

इसके साथ ही ये भी माना जा रहा है कि कुछ राज्य मंत्रियों को पदोन्नति देकर उन्हें स्वतंत्र प्रभार सौंपा जा सकता है। साथ ही बोर्ड और निगमों में भी नए चेहरों को जिम्मेदारी दी जा सकती है। पश्चिमी उत्तर प्रदेश के प्रतिनिधित्व को बढ़ाने पर भी विचार किया जा रहा है, क्योंकि मुख्यमंत्री और प्रदेश अध्यक्ष दोनों पूर्वी यूपी से हैं। हाल ही में हुई ब्राह्मण विधायकों की बैठक का असर भी मंत्रिमंडल विस्तार में दिख सकता है। कुल मिलाकर भाजपा का लक्ष्य 2027 के विधानसभा चुनाव से पहले एक मजबूत और संतुलित टीम तैयार करना है।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

यूपी में सपा को बड़ा झटका, अभय सिंह समेत 3 विधायक बीजेपी में शामिल

Uttar Pradesh News:उत्तर प्रदेश की राजनीति में 2027 विधानसभा चुनाव से पहले बड़ा सियासी घटनाक्रम सामने आया है। समाजवादी पार्टी से बगावत करने वाले तीन विधायक अभय सिंह, राकेश प्रताप सिंह और विनोद चतुर्वेदी भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) में शामिल हो गए हैं। तीनों नेताओं की सदस्यता का कार्यक्रम अमेठी के गौरीगंज में आयोजित किया गया। इस मौके पर बीजेपी की वरिष्ठ नेता स्मृति ईरानी और प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी

'एक आवाज, भारत की आवाज…' NSUI कार्यकर्ताओं पर लाठीचार्ज के बाद राहुल गांधी का बयान; अमित शाह और PM मोदी को दी सलाह

Rahul Gandhi: लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने चेतावनी दी कि मुख्य चुनाव आयुक्त (CEC) ज्ञानेश कुमार को हटाने की मांग को लेकर हुए प्रदर्शनों के दौरान प्रदर्शनकारियों पर कथित तौर पर हमला करने वालों को परिणाम भुगतने होंगे।

‘युवाओं को जेल भेजना कायरतापूर्ण कार्य है’ रांका-सौरभ की गिरफ्तारी पर राहुल गांधी ने उठाई आवाज, CJP को मिला साथ

Political News: कांग्रेस नेता और लोकसभा विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने बुधवार को जंतर-मंतर पर शांतिपूर्ण विरोध प्रदर्शन का समर्थन करते हुए कहा कि प्रदर्शन के दौरान राष्ट्रीय ध्वज लहराना कोई अपराध नहीं है और ऐसा करने के लिए युवाओं को जेल भेजना कायरतापूर्ण कार्य है।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast