
नई दिल्ली :देश की राजधानीदिल्ली में कोरोना के मामले बढ़ता ही जा रहा है. इसी बीच दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉक्टर हर्षवर्धन को अस्पतालों में बेड्स की संख्या को लेकर एक चिट्ठी लिखी है. वहीं चिट्ठी में सीएम अरविंद केजरीवाल ने केंद्र सरकार के अस्पतालों में 300आईसीयू बेड सहित कुल 1092बेड्स बढ़ाने की मांग रखी है.
आपको बता दें कि, सीएम अरविंद केजरीवाल ने चिट्ठी में डॉक्टर की रिपोर्ट का जिक्र करते हुए लिखा है कि,आने वाले दिनों में 11909मामले प्रतिदिन सामने आ सकते हैं, ऐसे में दिल्ली में 20604बेड्स की जरूरत होगी. ऐसे में 1092बेड्स बढ़ाने की मांग की गई है.दिल्ली सरकार की 'कोरोना एप' के मुताबिक दिल्ली के तमाम अस्पतालों में कुल कोरोना बेड की संख्या 16508 है.
वहीं दोपहर 1 बजे तक दिल्ली में 8487 बेड पर मरीज भर्ती हैंऔर 8021 बेड अभी खाली हैं.दिल्ली में वेंटिलेटर के साथ वाले आईसीयू बेड की कुल संख्या 1270 है, जिसमें से 1108 आईसीयू बेड पर मरीज भर्ती हैं.

Leave a comment