गजब! शख्स ने 50 साल पुरानी कार पर दिखाई अपनी ऐसी कलाकारी, कबाड़ से सीधी 30 करोड़ पर लगी बोली

गजब! शख्स ने 50 साल पुरानी कार पर दिखाई अपनी ऐसी कलाकारी, कबाड़ से सीधी 30 करोड़ पर लगी बोली

Bugatti: कई लोगों को पुरानी चीजों को समेट कर रखा पसंद होता है। फिर चाहे वह छोटी चीजें और या फिर बड़ी। दरअसल आज भी हम कई लोगों के पास पुरानी कारों का कलेक्शन देख सकते है। यह उन लोगों के पास होता है जो पुरानी कारों का शौक रखते है। वहीं पुरानी चीजों की आज के समय में कीमत भी अच्छी खासी मिल जाती है। ऐसे में एक कार की सोशल मीडिया पर तेजी से साथ चर्चाएं हो रही है। जिसके बारे में कहा जा रहा है वह 50 साल पुरानी है और इसके मालिक ने इससे 30 करोड़ रूपये में बेच दिया है अब इस बात में कितनी सच्चाई है चलिए आपको बताते है।

दरअसल,फ्रांस की राजधानी पेरिस में एक कैर नाम के शख्स के पास पचास साल पुरानी कार थी। वह कार 1937बुगाटी मॉडल थी। हालांकि इस शख्स की 2007में 89साल में मौत हो गई। इसके बाद गाड़ी की देखभाल ना होने की वजह से कबाड़ हो गई। देखने पर ऐसा लगा कि यह कार कबाड़ के भाव में बिक जाएगी, लेकिन बुगाटी कार के एक शख्स को इसके बारे में बता चला और फिर शख्स ने उस कबाड़ की दुकान के बारे में पता किया। इसके बाद शख्स ने ऐसी कलाकारी दिखाई कि कमाल हो गया र उसके बाद इसकी कीमत तीस करोड़ लगाई गई।

रिपोर्ट के मुताबिक, बोली लगाने वाले उस शख्स ने इस कार का पता लगा लिया और उसकी कीमत तीस करोड़ लगा ली है। एक अन्य रिपोर्ट के मुताबिक 1937में इसे पहली बार असेंबल करने के बाद एक दूसरे मालिक ने इसे  8साल तक अपने पास रखा इसके बाद 1955में कैर ने ये कार लिया था. फिलहाल यह कार एक बार फिरसे चर्चा में है।

Leave a comment